Advertisement

रायपुर : राज्यपाल सुश्री उइके ने राजभवन सचिवालय में पदस्थ शासकीय सेवकों को सेवानिवृत्ति होने पर किया सम्मानित

रायपुर : राज्यपाल सुश्री उइके ने राजभवन सचिवालय में पदस्थ शासकीय सेवकों को सेवानिवृत्ति होने पर किया सम्मानित

राजभवन सचिवालय ने सेवानिवृत्त चिकित्सा अधिकारी एवं वाहन चालक को दी भावभीनी विदाई

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने राजभवन सचिवालय में पदस्थ चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनीति मंगरूलकर तथा वाहन चालक राजीव लोचन के अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। राज्यपाल सुश्री उइके ने उनके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना की। उन्होंने शाल, श्रीफल व स्मृति चिन्ह प्रदाय कर डॉ. मंगरूलकर व श्री राजीव लोचन को सम्मानित किया। राज्यपाल सुश्री उइके ने कहा कि चिकित्सक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते वे तो जीवन भर अपनी सेवाएं देते हैं। उन्होंने कहा कि आप दोनों सेवानिवृत्ति के पश्चात अपनी रूचि का कार्य करें और खुशहाल जीवन व्यतीत करें।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

राजभवन सचिवालय ने सेवानिवृत्त चिकित्सा अधिकारी एवं वाहन चालक को दी भावभीनी विदाई
राजभवन सचिवालय में पदस्थ चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनीति मंगरूलकर तथा वाहन चालक राजीव लोचन अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर आज सेवा निवृत्त हुए। सचिवालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने डॉ. सुनीति मंगरूलकर तथा वाहन चालक श्री राजीव लोचन को सम्मानित कर उन्हें भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर डॉ. मंगरूलकर व राजीव लोचन का संक्षिप्त जीवन परिचय तथा शासकीय सेवाकाल के संबंध में जानकारी दी गई। सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए विधिक सलाहकार राधाकृष्ण अग्रवाल, उप सचिव दीपक अग्रवाल, नियंत्रक हरवंश मिरी, निज सहायक जितेन्द्र कुमार सोलंकी ने स्वस्थ व दीर्घायु जीवन के लिए डॉ. मंगरूलकर व श्री राजीव लोचन को शुभकामनाएं दी। सचिवालय की परंपरा के अनुरूप उन्हें शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। इस दौरान डॉ. मंगरूलकर एवं राजीव लोचन ने अपने शासकीय सेवा व राजभवन में बिताए दिनों को याद किया। कार्यक्रम डॉ. रूपल पुरोहित, डॉ. शिशिर साहू सहित राजभवन सचिवालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57