Advertisement

रायपुर : प्रत्येक शुक्रवार को विशेष मानसिक स्वास्थ्य ओपीडी

रायपुर : प्रत्येक शुक्रवार को विशेष मानसिक स्वास्थ्य ओपीडी

प्रदेश के शासकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय चिकित्सालयों रायपुर एवं बिलासपुर में विशेष मानसिक स्वास्थ्य इकाई का संचालन 1 अप्रैल 2022 से प्रत्येक शुक्रवार को किया जाएगा। स्वस्थ जीवन के लिए मानसिक रूप से भी सेहतमंद रहना जरूरी है। जिस तरह शारीरिक रोग हमारे लिये हानिकारक हो सकते हैं उसी तरह मानसिक रोग भी हमारे स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकते हैं। पिछले कुछ सालों में मनोरोगियों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। चिड़चिड़ापन, तनाव, चिंता, भय, अपर्याप्त निद्रा, निराश व अशांत मन तथा हमेशा असहाय महसूस करने की प्रवृत्ति मानसिक परेशानियों के लक्षण हैं। इन लक्षणों की समय पर पहचान और इलाज जरूरी है ।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

आयुष संचालनालय के सहायक संचालक डॉ. विजय साहू ने बताया कि मानसिक समस्याओं से जूझ रहे व्यक्तियों को आयुर्वेद के माध्यम से उपयुक्त उपचार एवं स्वस्थ जीवन शैली सम्बंधित मार्गदर्शन निःशुल्क प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शासकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय चिकित्सालय रायपुर एवं बिलासपुर में 1 अप्रैल से प्रत्येक शुक्रवार को विशेष ओपीडी संचालित कर मानसिक स्वास्थ्य से पीड़ित मरीजों की निःशुल्क जाँचकर उपचार प्रदान किया जाएगा। आवश्यकता अनुसार इन मरीजों को पंचकर्म सेवाएँ भी प्रदान की जाएगी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57