Advertisement

रायपुर : 5 जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालयों और 22 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में संचालित स्पेशलाइज्ड थेरेपी सेंटर में हर महीने पहले गुरूवार को सियान जतन क्लिनिक का आयोजन

रायपुर : 5 जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालयों और 22 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में संचालित स्पेशलाइज्ड थेरेपी सेंटर में हर महीने पहले गुरूवार को सियान जतन क्लिनिक का आयोजन

प्रदेश के पांच जिला आयुर्वेदिक अस्पतालों और 22 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में अब हर महीने के पहले गुरूवार को सियान जतन क्लीनिक का आयोजन किया जाएगा। इन अस्पतालों में 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों की निःशुल्क जाँच एवं उपचार किया जाएगा। आयुष संचालनालय के सहायक संचालक डॉ. विजय साहू ने बताया की प्रदेश के वृद्धजनों की सेहत की देखभाल के लिए एलोपैथिक केंद्रों में सियान जतन क्लीनिक संचालित किए जा रहे हैं। इसका विस्तार करते हुए अब आयुर्वेद के माध्यम से वृद्धावस्था में उत्पन्न होने वाले शारीरिक एवं मानसिक समस्याओं से पीड़ित वृद्धों को विशेष ओपीडी एवं पंचकर्म की सेवाएं राज्य के आयुर्वेदिक अस्पतालों में प्रदान की जाएंगी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

डॉ. साहू ने बताया की विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर 7 अप्रैल से राज्य के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में संचालित 22 स्पेशलाइज्ड थेरेपी सेंटर्स एवं पांच जिला आयुर्वेद चिकित्सालयों में प्रत्येक माह के प्रथम गुरूवार को वृद्ध नागरिकों के लिए सियान जतन क्लीनिक का संचालन नवाचार के रूप में किया जाएगा। सियान जतन क्लीनिक में उपचार के लिए आए बुजुर्गों का विस्तृत विवरण भी इन चिकित्सालयों में संधारित किया जाएगा जिससे कि जरूरत पड़ने पर इन मरीजों का फॉलोअप भी किया जा सके।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05