Advertisement

रायपुर : हॉल, दुकान तथा चबूतरा आबंटन के लिए परियोजना प्रभावितों से आवेदन 11 अप्रैल तक

रायपुर : हॉल, दुकान तथा चबूतरा आबंटन के लिए परियोजना प्रभावितों से आवेदन 11 अप्रैल तक

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण द्वारा वर्तमान में नवा रायपुर के विभिन्न सेक्टर्स में उपलब्ध सभी 26 हाल, दुकान तथा चबूतरा के परियोजना प्रभावितों को आबंटन किए जाने के लिए आवेदन आमंत्रण सूचना 16 मार्च को प्रकाशित कर दी गई है। इसके तहत आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 11 अप्रैल 2022 को अपरान्ह 3 बजे तक निर्धारित है।
नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवेदक विस्तृत आवेदन प्रपत्र प्राधिकरण की वेबसाईट https://navaraipuratalnagar.com से डाउनलोड कर अथवा प्राधिकरण के कार्यालय से 590 रूपए के आवेदन शुल्क के साथ प्राप्त कर सकते हैं। आवेदक को आवेदन शुल्क के साथ-साथ हॉल, दुकान, चबूतरा के लागत मूल्य का 10 प्रतिशत अर्नेस्ट मनी (ई.एम.डी.) का बैंक ड्राफ्ट एवं अन्य दस्तावेज आवेदन के साथ जमा करने होंगे, जिसका विवरण आवेदन प्रपत्र में दिया गया है। प्रकाशित आवेदन अनुसार हॉल का लागत मूल्य 2 हजार 672 रूपए प्रति वर्गफीट, दुकानों का लागत मूल्य 2 हजार 672 रूपए प्रति वर्गफीट से 4 हजार 356 रूपए प्रति वर्गफीट के बीच तथा चबूतरों का लागत मूल्य 2 हजार 330 रूपए प्रति वर्गफीट है।
उल्लेखनीय है कि नया रायपुर अटल नगर नई राजधानी परियोजना प्रभावित किसान कल्याण समिति की मांग को पूर्ण करते हुए त्रि-स्तरीय मंत्रिमण्डल की समिति द्वारा नया रायपुर के विभिन्न सेक्टरों में निर्मित 75 प्रतिशत दुकान, गुमटी, चबूतरा एवं हॉल का लागत मूल्य पर लॉटरी के माध्यम से नवा रायपुर अटल नगर परियोजना प्रभावितों को दिये जाने की अनुशंसा की गई थी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57