Advertisement

रायपुर : पर्यवेक्षक परीक्षा जुलाई 2022: आवेदन 30 अप्रैल तक आमंत्रित

रायपुर : पर्यवेक्षक परीक्षा जुलाई 2022: आवेदन 30 अप्रैल तक आमंत्रित

छत्तीसगढ़ शासन के ऊर्जा विभाग अंतर्गत मुख्य विद्युत निरीक्षक द्वारा पर्यवेक्षक परीक्षा जुलाई 2022 के लिए 30 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। आवेदक डाक द्वारा अथवा कार्यालय में उपस्थित होकर जमा कर सकते हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

छत्तीसगढ़ अनुज्ञापन मंडल के सचिव से मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ विद्युत अनुज्ञापन मंडल विनियम 1960 के प्रावधान अनुसार पर्यवेक्षक सक्षमता प्रमाण पत्र (पर्यवेक्षक परीक्षा जुलाई 2022) के लिए नवा रायपुर, अटल नगर, इंद्रावती भवन स्थित मुख्य विद्युत निरीक्षक कार्यालय से 29 अप्रैल तक आवेदन का प्रारूप निःशुल्क प्राप्त किया जा सकता है। पूर्ण भरा हुआ आवेदन पत्र डाक द्वारा अथवा सीधे कार्यालय में 30 अप्रैल तक जमा कर सकते हैं। पूर्ण भरा हुआ आवेदन पत्र कार्यालय मुख्य विद्युत निरीक्षक छत्तीसगढ़ शासन, बी ब्लॉक, द्वितीय तल, इंद्रावती भवन, नवा रायपुर, अटल नगर, जिला रायपुर के पते पर डाक द्वारा प्रेषित कर सकते हैं। कोरोना संक्रमण के कारण लॉक डाउन के दौरान पूर्व वर्ष 2020 और 2021 में प्राप्त आवेदनों को भी स्वीकार किया जाएगा।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05