Advertisement

कोरिया : प्रौण शिक्षार्थी आंकलन में शत्-प्रतिशत परीक्षार्थी हुए शामिल

कोरिया : प्रौण शिक्षार्थी आंकलन में शत्-प्रतिशत परीक्षार्थी हुए शामिल

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण के जिला परियोजना अधिकारी ने बताया कि शिक्षा मंत्रालय, स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग भारत सरकार तथा राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान नई दिल्ली की पहल पर 30 मार्च 2022 दिन बुधवार को प्रौढ़ शिक्षार्थी आंकलन का आयोजन प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक आयोजित किया गया।
उन्होने बताया कि जिले में पढ़ना लिखना अभियान के द्वितीय चरण का संचालन नगर पालिका के 02 वार्ड तथा विकासखण्ड सोनहत, खडगवां एवं मनेन्द्रगढ़ की चयनित 70 ग्राम पंचायतों में किया जा रहा है। चिन्हांकित 1718 शिक्षार्थियों को 372 स्वयंसेवी शिक्षकों के द्वारा मोहल्ला साक्षरता कक्षाओं के माध्यम से बुनियादी साक्षरता प्रवेशिका ’’ऑखरझापी’’ का अध्यापन करवाकर शिक्षार्थी आंकलन में शामिल कराया गया।
कलेक्टर एवं अक्ष्यक्ष कार्यकारिणी जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण श्री कुलदीप शर्मा के निर्देशन तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं उपाध्यक्ष जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में शिक्षार्थी आंकलन हेतु नगर पालिका बैकुण्ठपुर में 01, विकासखण्ड सोनहत मंे 32, विकासखण्ड मनेन्द्रगढ़ में 25 तथा विकासखण्ड खडगवां में 20 केन्द्र बनाए गए एवं आंकलन हेतु 78 केन्द्राध्यध तथा 36 पर्यवेक्षक सह मूल्यांकनकर्ता को नियोजित किया गया। विकासखण्ड एवं संकुल स्तरीय मॉनटरिंग हेतु 54 मॉनिटर नियुक्त किए गए थे।
शिक्षार्थी आंकलन हेतु पंजीकृत समस्त शिक्षार्थियों को स्वंमसेवी शिक्षकों एवं ग्राम प्रभारियों के माध्यम से आंकलन पूर्व शिक्षार्थी पर्ची का वितरण कर उन्हे आंकलन में शामिल होने हेतु आमंत्रित किया गया। शिक्षार्थी आंकलन में शत्-प्रतिशत परीक्षार्थी शामिल हुए।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57