Advertisement

बीजापुर : 14 सहकारी संस्थानों के परिसमापन हेतु सूचना जारी

बीजापुर : 14 सहकारी संस्थानों के परिसमापन हेतु सूचना जारी

सहायक पंजीयक सहकारी संस्थाएं बीजापुर द्वारा जिले के 14 पंजीकृत सहकारी समितियों के परिसमापन हेतु सूचना जारी की गई है। सहाकारी समिति संस्थाओं के दावेदार, लेनदार अपने दावे लिखित में प्रमाण पत्र सहित 15 दिवस के भीतर कार्यालयीन समय में प्रस्तुत करें। इस अवधि के पश्चात प्राप्त होने वाले दावे मान्य नहीं होंगे तथा उपलब्ध अभिलेख एवं जानकारी के आधार पर परिसमापन की अंतिम कार्यवाही की जाएगी। यह भी सूचित किया गया है कि किसी व्यक्ति के पास उक्त संस्थाओं का रिकार्ड, सम्पत्ति इत्यादि हो तो तत्काल परिसमापक की सौंप देवें।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

परिसमापन समिति युवा शिक्षित बहुआयामी सहकारी समिति मर्यादित बासागुड़ा, पुसबाका, दण्डकारण्य बेरोजगार सहकारी समिति मर्यादित आवापल्ली, अम्बेडकर उपभोक्ता सहकारी समिति मर्यादित आवापल्ली, प्राथमिक बहुउद्देशीय बेरोजगार सहकारी समिति मर्यादित बीजापुर, इन्द्रावती बुनकर सहकारी समिति मर्यादित नेलसनार, बामनीमाता बुनकर सहकारी समिति मर्यादित माटवाड़ा, बालाजी उपभोक्ता सहकारी भण्डार मर्यादित मद्देड़, भैरमदेव बुनकर सहकारी समिति मर्यादित भैरमगढ़, जनचेतना बेरोजगार सहकारी समिति मर्यादित मुरदण्डा, आदिवासी दंतेश्वरी खनिज सहकारी समिति मर्यादित पोजेर, खनिज उत्खनन सहकारी समिति मर्यादित मिंगाचल, आदर्श सहकारी समिति मर्यादित आवापल्ली, 15वीं वाहिनी भारत रक्षित छसबल थ्रिफ्ट एवं साख सहकारी समिति मर्यादित बीजापुर, श्री दुर्गा मछुआ सहकारी समिति मर्यादित तुमला हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47