Advertisement

उत्तर बस्तर कांकेर : कोड़ेकुर्से में होगी विद्युत उप केन्द्र की स्थापना

उत्तर बस्तर कांकेर : कोड़ेकुर्से में होगी विद्युत उप केन्द्र की स्थापना

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

दुर्गूकोंदल विकासखण्ड अंतर्गत कोटरी नदी के किनारे बसे ग्राम कोड़ेकुर्से में 33/11 केव्ही विद्युत उप केन्द्र की स्थापना की जायेगी, जिससे क्षेत्र के 30 गांवों के विद्युत समस्या स्थायी रूप से हल हो जायेगा। छत्तीसगढ़ स्टेट डिस्ट्रीक कंपनी लिमिटेड भानुप्रतापपुर के कार्यपालन अभियंता डी.आर उर्वशा ने बताया कि कोड़ेकुर्से में विद्युत उप केन्द्र की स्थापना के लिए निविदा प्रक्रिया पूर्ण हो चुका है, इस उप केन्द्र का निर्माण कार्य निकट भविष्य में प्रारंभ कर दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि कोड़ेकुर्से क्षेत्र के सभी 30 गांवों की विद्युत व्यवस्था इस विद्युत उप केन्द्र से संचालित होगी। तत्पश्चात उक्त सभी ग्रामों में विद्युत अवरोध, लो-वोल्टेज की समस्या से स्थायी रूप से निजात मिल जायेगा।
कार्यपालन अभियंता श्री उर्वशा ने बताया कि गत दिवस ग्राम भुस्की में बीएसएफ कैंप के समीप सूखे वृक्ष के जड़ में आग लगने से उक्त वृक्ष के 132 के.व्ही. लाईन पर गिरने के कारण लाईन का तार एवं टावर क्षतिग्रस्त हो गया एवं टूटे हुए तार अगल-बगल से गुजर रही दो 33 के.व्ही लाईन व एक 11 लाईन के.व्ही. लाईन कोड़ेकुर्से क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसे सूचना मिलते ही छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी एवं विद्युत पारेषण कंपनी के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा सुधार कर विद्युत व्यवस्था को सुचारू रूप से बहाल कर दी गई है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57