Advertisement

दिनांक-31/03/2022 को मांगो के संबंध में मुख्यमंत्री के आश्वासन पर स्वास्थ्य संयोजको का अनिश्चिकालीन महाआंदोलन स्थगित , ग्रामीणों को राहत

दिनांक-31/03/2022 को मांगो के संबंध में मुख्यमंत्री के आश्वासन पर स्वास्थ्य संयोजको
का अनिश्चिकालीन महाआंदोलन स्थगित , ग्रामीणों को राहत

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य संयोजको से निवास मे किया भेट एवं चर्चा स्वास्थ्य संयोजको द्वारा 21 मार्च 2022 से 6 सुत्रीय मांगो के लिए जारी अनवरत
अनिश्चितकालीन हड़ताल मुख्यमंत्री से चर्चा एवं आश्वासन उपरांत स्थगित किया गया। ज्ञात हो कि स्वास्थ्य संयोजकों के आंदोलन से पूरे प्रदेश के ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई थी. मामले को संज्ञान में लेते हुए मुख्यमंत्री महोदय ने स्वास्थ्य संयोजको के प्रतिनिधिमंडल से देर रात मुख्यमंत्री निवास मे भेंट कर चर्चा के लिए बुलाया, भेट एवंचर्चा हेतु बिलाईगढ विधायक एवं संसदीय सचिव मान. चंद्रदेव राय ने सहयोग किया,जिसके लिए स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के प्रतिनिधीमंडल ने उनका आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने मांगो के संबंध मे एवं कांग्रेस के घोषणापत्र में शामिल स्वास्थ्य कर्मियों के मांगो का पूर्ण करने के आशवासन देते हुए कहा कि प्रदेश कि कांग्रेससरकार अपने घोषणापत्र कि वादे पूरे करने के लिए प्रतिबद्ध है, एवं बहुत जल्द स्वास्थ्य संयोजको के वेतनविसंगति का निराकरण किए जाने का आश्वासन दिया। अन्य 5 सुत्रीयमांगो पर विभागीय अधिकारीयों को निर्देशित करने का आश्वासन प्रतिनिधीमंडल को मिला। स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ छ.ग. के प्रदेश अध्यक्ष एवं बलरामपुर जिले के जिलाध्यक्ष हेमंत कुमार महंत ने संयुक्त रूप से कहा कि माननीय विभागीय स्वास्थ्य मंत्री टी.एस.सिंहदेव सेमांगो के संबंध में चर्चा उपरांत विभागीय अधिकारीयों को निर्देशित कर दिया था,तत्संबंध में स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मूलाकात कर वेतन विसंगति के निराकरण हेतु अनुरोध किया, जिस पर मुख्यमंत्री महोदय के ठोस आवश्वासन उपरांत हडताल स्थगित करने का निर्णय लिया गया। प्रतिनिधीमंडल मे टारजन गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष, प्रवीण डीडवंशी प्रदेश सचिव, सरोज बाघमार प्रदेश महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष, हरीश जायसवाल प्रदेश उपाध्यक्ष आर.के. अवस्थी प्रदेश महामंत्री.छ. ग. संयुक्त शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष केदार जैन शामिल थे। स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के प्रतिनिधीमंडल ने विधायक एवं संसदीय सचिव मान. चंद्रदेव राय जी एव केदार जैन जी का सहयोग के लिए आभार प्रकट किया है।

जिलाध्यक्ष
हेमंत कुमार महंत
स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ
जिला-बलरामपुर-रामानुजगंज

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57