Advertisement

Ambikapur News : उदयपुर बना जिला स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता का विजेता…………

उदयपुर बना जिला स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता का विजेता…………

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// जिला स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता में उदयपुर की शारदा महिला मंडल रामायण मंडली ने निर्णयकों की कसौटी पर खरा उतरते हुए विजेता मंडली बना। जिला स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन आदि महाकवि कालिदास की रचना स्थली  उदयपुर के रामगढ़ में शनिवार को हुआ। अतिथियों द्वारा विजेता मंडली को 50 हजार रुपये का चेक व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इसके साथ ही शेष मंडली को जिला प्रशासन की ओर से  प्रोत्साहन राशि के रूप में प्रत्येक मंडली को 5-5 हजार रुपये का चेक व प्रशस्ति पत्र प्रदान की गई। जिला स्तरीय  प्रतियोगिता में 6 विकासखंडों के विजेता  मंडली ने भाग लिए। रामायण मंडलियों के द्वारा मानस गायन कर रामगढ़ में राम रस की धारा बहाई। जिला स्तर पर विजेता टीम जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर संजीव कुमार झा ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप स्थानीय कला-संस्कृति को जीवंत बनाये रखने के लिए रामायण मंडली प्रोत्साहन योजना अन्तर्गत यह प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। गांव में गैर पेशेवर लोग अपने रुचि के अनुसार वादन, गायन एवं व्यास में भाग लेते है। इस आयोजन से गांव के हुनर को राज्य स्तर पर पहचान मिलेगी। उन्होंने कहा निर्णायक मंडल उत्कृष्ट मंडली को विजेता घोषित करें ताकि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी वही विजेता बने। प्रतियोगिता के नियमानुसार जिला स्तर पर केवल एक विजेता को ही पुरस्कार राशि देने का प्रावधान है लेकिन रामायण मंडलियों के प्रोत्साहन के लिए शेष मंडलियों को भी जिला प्रशासन की ओर से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि रामगढ़ का यह स्थान धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व का है। इसे दंडकारण्य के नाम से भी जाना जाता है। राज्य शासन ने रामगढ़ को राम वन गमन परिपथ में महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में शामिल किया है।

प्रतियोगिता में विजेता टीम चयन के लिए प्रत्येक टीम के लिए 100-100 अंक निर्धारित किया गया था। निर्णायक मंडल द्वारा भाग लेने वाले मंडलियों से रामचरितमानस संबंधी सवाल भी पूछे गए। निर्णायक मंडल में आचार्य दिनेश मिश्र, भरत राजवाड़े, जयप्रकाश सिन्हा, केतन ठाकुर, राघवेंद्र राजवाड़े शामिल थे। निर्णायक मंडल के सदस्यों को एक-एक हजार रुपये मानदेय राशि दिया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ विनय कुमार लंगेह, जनपद अध्यक्ष भोजवंती सिंह, उपाध्यक्ष नीरज मिश्रा। जिला पंचायत सदस्य राजनाथ सिंह, मंत्री प्रतिनिधि सिद्धार्थ सिंह सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि सडीएम अनिकेत साहू, तहसीलदार सुभाष मिश्रा, जनपद सीईओ पारस पैकरा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में मानस प्रेमी उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47