Advertisement

रायपुर : स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने संयुक्त संचालक डॉ. सुभाष पाण्डेय के निधन पर शोक व्यक्त किया।

रायपुर : स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने संयुक्त संचालक डॉ. सुभाष पाण्डेय के निधन पर शोक व्यक्त किया

रायपुर. 14 अप्रैल 2021 लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने स्वास्थ्य विभाग के रायपुर संभागीय कार्यालय में संयुक्त संचालक एवं राज्य कोविड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर के प्रवक्ता डॉ. सुभाष पाण्डेय के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने एक डॉक्टर और प्रशासनिक अधिकारी के रूप में डॉ. पाण्डेय की सेवाओं को याद करते हुए कहा कि वे कोरोना महामारी की रोकथाम में लगी हमारी मेडिकल टीम के एक प्रमुख सदस्य थे। मैं प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन में उनके योगदान को आदरांजलि देता हूं और उन्हें अपनी श्रद्धाजंलि अर्पित करता हूं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने डॉ. सुभाष पाण्डेय के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से उनके परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है। उल्लेखनीय है कि कोरोना संक्रमित होने के बाद एम्स रायपुर में उपचार के दौरान डॉ. पाण्डेय का आज सुबह निधन हो गया था। वे 64 वर्ष के थे। डॉ. पाण्डेय ने स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न पदों पर रहते हुए लंबे समय तक अपनी सेवाएं दी थीं।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47