Advertisement

धमतरी : कलेक्टर एल्मा ने किया नगर निगम के निर्माण कार्यों का निरीक्षण

धमतरी : कलेक्टर एल्मा ने किया नगर निगम के निर्माण कार्यों का निरीक्षण
दिए आवश्यक निर्देश

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कलेक्टर पी.एस. एल्मा ने आज सुबह नगर निगम क्षेत्रांतर्गत चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर निर्धारित समयावधि में पूर्ण गुणवत्ता के साथ तैयार करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने धन्वंतरि मेडिकल स्टोर्स, मुजगहन स्थित निर्माणाधीन सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट औरधमतरी : कलेक्टर एल्मा ने किया नगर निगम के निर्माण कार्यों का निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश स्थानीय सिहावा चौक पर निर्माणाधीन ऑडिटोरियम का स्थल निरीक्षण किया।
कलेक्टर ने आज सुबह 8.00 बजे जिला अस्पताल मार्ग पर स्थित धन्वंतरि मेडिकल स्टोर्स (सस्ती दवा दुकान) का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने इसके लिए प्रस्तावित नवीन भवन को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश कार्यपालन अभियंता श्री पदमवार को दिए। साथ ही आवश्यक दवाओं की हमेशा उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी कलेक्टर ने जोर दिया। इसके बाद वे ग्राम मुजगहन में तैयार किए जा रहे सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया, जहां पर निर्माण कार्य तेजी से चल रहा था। कलेक्टर ने इसे भी पूर्ण गुणवत्ता के साथ शीघ्रता से निर्माण करने के लिए निर्देशित किया। उक्त प्लांट 30 करोड़ 31 लाख रूपए की लागत से तैयार किया जा रहा है। इसके बाद उन्होंने सिहावा चौक पर 3.87 करोड़ रूपए की लागत से बनाए जा रहे ऑडिटोरियम के निर्माण कार्य का भी जायजा लिया और जल्द से जल्द तैयार करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। तदुपरांत कलेक्टर ने मुख्य नहर मार्ग पर स्थित वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के फेस-2 के निर्माण कार्य का मौका मुआयना किया। बताया गया कि इसकी बाउण्ड्री वॉल का निर्माण पूर्ण करा लिया गया है जबकि प्लांट के स्ट्रक्चर का निर्माण 28 करोड़ 10 लाख रूपए की लागत से किया जा रहा है। कलेक्टर ने इन सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ तैयार करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57