Advertisement

जशपुरनगर : कुनकुरी के पूजा प्लाईवुड दुकान आग लगने की सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन और पुलिस प्रशासन नगर सेना के फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा आग को काबू किया गया

जशपुरनगर : कुनकुरी के पूजा प्लाईवुड दुकान आग लगने की सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन और पुलिस प्रशासन नगर सेना के फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा आग को काबू किया गया

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जशपुर जिले के नगर पंचायत कुनकुरी के बाजारडाँड़ में व्यापारी शिव बंग की पूजा प्लाईवुड नामक दुकान एवं दुकान से लगे मकान में विगत रात आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही तत्काल ही कुनकुरी के राजस्व विभाग, पुलिस प्रशासन और नगर सेना के जवान फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रण करने के कार्य मे लग गई। आग पर काबू पाने के लिए की जशपुर, पत्थलगांव, अंबिकापुर एवं उड़िसा से दमकल वाहन बुलाया गया।
घटना की सूचना मिलते ही विधायक कुनकुरी यू.डी. मिंज, कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल, एसपी विजय अग्रवाल, अपर कलेक्टर आई.एल.ठाकुर, एसडीएम रवि राही नगर सेना अधिकारी श्रीमती योग्यता साहू सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी घटना स्थल पर पहुँच कर वस्तुस्थिति की जानकारी ली। राजस्व विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रशासन द्वारा पूरा सहयोग प्रदान किया जा रहा है। राजस्व, पुलिस, कमांडेड, नगर पंचायत के अधिकारियों कर्मचारियों एवं आम नागरिकों की सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया है। इस घटना में व्यापारी श्री शिव बंग की पत्नी 54 वर्षीय श्रीमती रचना बंग की मृत्यु हुई है। राजस्व विभाग की टीम द्वारा घटना स्थल का मुआयना कर मुआवजा के लिए प्रकरण तैयार कर लिया है जिसका यथाशीघ्र भुगतान कर दिया जाएगा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47