Advertisement

मुंगेली : प्रभारी कलेक्टर अग्रवाल ने ली समय सीमा की बैठक

मुंगेली : प्रभारी कलेक्टर अग्रवाल ने ली समय सीमा की बैठक

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

प्रभारी कलेक्टर तीर्थराज अग्रवाल ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। बैठक में उन्हांेने समय सीमा के लंबित प्रकरणों को निर्धारित अवधि में निराकृत करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रभारी कलेक्टर अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का चालू माह अप्रैल में प्रवास संभावित है। इसे देखते हुए उन्होंने पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा, विद्युत, सड़क निर्माण, खाद बीज की उपलब्धता तथा किसानों के नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन के लंबित प्रकरणों की जानकारी प्राप्त की और संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में प्रभारी कलेक्टर अग्रवाल ने कहा कि जिले के महिला स्व-सहायता समूहों, शिल्पियों, बुनकरों, दस्तकारों, कुंभकारों अथवा अन्य पारम्परिक एवं कुटीर उद्योगों द्वारा निर्मित उत्पादों का समुचित मूल्य सुनिश्चित करने हेतु, इनकी व्यावसायिक ढंग से मार्केटिंग किये जाने के लिए जिला मुख्यालय मुंगेली में सी-मार्ट की स्थापना की जा रही है, इस हेतु उन्होंने सी मार्ट के संचालन एवं प्रबंधन हेतु स्व सहायता समूहों, एफपीओ, पंजीकृत ग्रामीण संगठनों से प्राप्त आवेदन पत्रों की जानकारी प्राप्त की और जिला व्यापार एवं उद्योेग केन्द्र के अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने स्कूलों और आंगनबाड़ी केन्द्रों में पेयजल की आपूर्ति हेतु की गई व्यवस्था (रनिंग वाटर) के सत्यापन के संबंध में जानकारी प्राप्त की और सत्यापन रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने शासकीय कार्यालयों में निर्मित रेन वाटर हार्वेस्टिंग के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि जिस शासकीय कार्यालय में रेन वाटर हार्वेस्टिंग का निर्माण नहीं किया गया है, वहां वर्षा ऋतु के पूर्व ही रेन वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने जिले में जारी राशन कार्ड के संबंध में जानकारी प्राप्त की और उन्होंने लंबित राशनकार्ड के प्रकरणों को यथाशीघ्र निराकृत करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रभारी कलेक्टर श्री अग्रवाल ने गोधन न्याय योजनांतर्गत गौठानों में उत्पादित वर्मी कम्पोस्ट और सुपर कम्पोस्ट का अल्पकालीन कृषि ऋण से उठाव एवं वितरण के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने खरीफ फसल के लिए 01 एकड़ तक भूमि वाले किसानों को उनकी मांग के अनुरूप तथा 01 एकड़ से अधिक भूमि वाले किसानों को 01 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट अथवा सुपर कम्पोस्ट शून्य प्रतिशत ब्याज पर वितरण करने के निर्देश दिए। इसी तरह उन्होंने जिला खनिज न्यास संस्थान मद से स्वीकृत, निर्मित और निर्माणाधीन कार्यों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्माणाधीन कार्यों को पूर्ण गुणवत्ता के साथ निर्धारित अवधि में पूरा करने के निर्देश दिए। इसी तरह उन्होंने लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत लंबित प्रकरणों, गोबर खरीदी एवं भुगतान, राजीव युवा मितान क्लब का गठन, कृषकों को जारी केसीसी, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिीनिक योजना के संचालन सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की और संबंधितोें को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डी. एस. राजपूत, संयुक्त कलेक्टर आर. के. तम्बोली, सभी अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व और विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05