Advertisement

राजीव गांधी किसान न्याय योजना से खेती किसानी करने में बढ़ा है उत्साह-किसान फूलसाय

जशपुरनगर : राजीव गांधी किसान न्याय योजना से खेती किसानी करने में बढ़ा है उत्साह-किसान फूलसाय

करने एवं अन्य आवश्यकताओं की कर रहे है पूर्ति

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना राजीव गांधी किसान न्याय योजना से जिले के किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है। योजना के तहत् किसान अपनी भूमि पर धान की खेती कर उसे उचित मूल्य पर धान खरीदी केन्द्रों में विक्रय कर रहे है। शासन के द्वारा किसानों को उनके उपज का मूल्य भी सीधे उनके खाते में दे रही है। साथ ही योजना के तहत् किसानों को बोनस राशि प्रदान किया जा रहा है। जिससे किसानों में खेती करने के लिए उत्साह देखने को मिल रहा है। सभी किसानों में खुशी व्याप्त है और वे शासन के योजना की प्रशंसा कर रहे है।
इसी कड़ी में पत्थलगांव विकासखंड के ग्राम सूरजगढ़ निवासी किसान फूलसाय यादव पिता धसिया ने भी विगत खरीफ विपणन वर्ष में 440 बोरी धान का विक्रय अपने नजदीकी धान खरीदी केन्द्र में किया। किसान फूलसाय ने बताया कि उनके द्वारा विक्रय किए गए धान का कुल 1 लाख 68 हजार 782 रुपए की राशि उनके खाते में अंतरित हुआ है। जिसमें 1,24,782 रूपए समर्थन मूल्य में धान खरीदने एवं शेष 44000 रूपए राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत् चार किस्तों में बोनस राशि के रूप में प्राप्त हुआ है। किसान ने कहा कि सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी करने से उन्हें उनके उपज का वास्तविक मूल्य मिल रहा है। साथ ही समय समय पर बोनस राशि मिलने से उनकी घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति करने में भी मदद मिलती है। हितग्राही कहते है हि फसल की सही कीमत मिलने से खेती करने में उत्साह बढ़ा है। उन्होंने बताया कि उनके पास 10 एकड़ भूमि है। जिसमें वह इस बार और भी उत्साह के साथ खेती करेगे।
किसान फूलसाय ने बताया कि उनके परिवार में कुल 8 सदस्य निवास करते है। जिनका भरण पोषण का एकमात्र साधन खेती किसानी है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना की शुरूआत कर किसानों के हित में बहुत अच्छा फैसला लिया है। जिससे किसान अत्यधिक खुष है। उन्होंने कहा कि किश्तों के रूप में राशि मिल जाने से उन्हें रबी एवं खरीफ फसल की तैयारी करने में आसानी होती है। खाद बीज खरीदने में राशि का उपयोग करते है। साथ ही वे मिले राषि से अपने खेतों में दोहरी फसल व मौसमी सब्जी का भी उत्पादन कर अपने आमदनी में वृद्धि कर रहे है। इसके अलावा राशि का उपयोग वे अन्य आवश्यकताओं को भी पूरा करने में कर सकेंगे। हितग्राही फूलसाय ने किसानों के लिए कल्याणकारी योजना लाने एवं उपज का सही मूल्य देने के लिए छत्तीसगढ़ शासन का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47