Advertisement

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजपूत ने किया ग्राम डिडौंरी और खुड़िया के गौठान का निरीक्षण

मुंगेली : जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजपूत ने किया ग्राम डिडौंरी और खुड़िया के गौठान का निरीक्षण

समूह की महिलाओं को आजीविकामूलक गतिविधियों से जुड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनने किया प्रोत्साहित

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कलेक्टर अजीत वंसत के मार्गदर्शन में शासन की महत्वाकांक्षी सुराजी गांव नरवा, गरूवा, घुरवा अउ बाड़ी योेजना एवं गोधन न्याय योजना के क्रियान्वयन की जमीनी स्तर पर हकीकत जानने के लिए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डी.एस. राजपूत जिले के विभिन्न ग्रामों में पहुंचकर गौठानों का लगातार निरीक्षण कर रहें है। इसी कड़ी में राजपूत ने विगत दिनों लोरमी विकासखण्ड के ग्राम डिडौंरी और खुड़िया के गौठान का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम डिडौंरी के गौठान में वर्मी कम्पोस्ट निर्माण, मवेशियों के लिए पेयजल, छाया, एसएचजी शेड आदि का अवलोकन किया। उन्होंने गौठान में पौधा रोपण, बाड़ी विकास के तहत सब्जी उत्पादन और सुचारू रूप से गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी कार्य के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजपूत ने ग्राम खुड़िया के गौठान का निरीक्षण कर वहां वर्मी कम्पोस्ट निर्माण एवं संचालित विभिन्न आजीविकामूलक गतिविधियांे का जाएजा लिया। उन्होंने गौठान में मुर्गी पालन, बकरी पालन और सब्जी उत्पादन कार्य हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। इस दौरान उन्होंने स्व सहायता समूह की महिलाओं से भी चर्चा की और गौठान में अधिक से अधिक आजीविकामूलक गतिविधियों से जुड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनने प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप ग्रामीण अर्थवयवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिए गौठानों को आजीविका केन्द्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। जिससे जुड़कर समूह की महिलाएं अधिक से अधिक आय अर्जित कर सके। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57