गौरेला-पेंड्रा-मरवाहीछत्तीसगढ़राज्य

विधायक डॉ. ध्रुव ने स्वास्थ्य मेले में परीक्षण कराकर लोगों को किया प्रेरित

गौरेला पेंड्रा मरवाही : विधायक डॉ. ध्रुव ने स्वास्थ्य मेले में परीक्षण कराकर लोगों को किया प्रेरित

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरेला में आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित खंड स्तरीय स्वास्थ्य मेले में विधायक डॉ. के के ध्रुव ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराकर लोगों को प्रेरित किया। विधायक डॉ. ध्रुव स्वयं चिकित्सक होने के नाते कहा कि लोगों को ब्लड प्रेशर, मधुमेह, ऑक्सीजन लेवल, ईसीजी, सिकलिंग, हीमोग्लोबिन आदि का नियमित रूप से जांच कराते रहना चाहिए, ताकि प्रारंभिक लक्षण मिलते ही समय पर समुचित इलाज कराया जा सके। उन्होने दीप प्रज्वलित कर स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ किया।
कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने भी स्वास्थ्य मेले में अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। उन्होने स्वास्थ्य मेले का अधिक से अधिक लाभ लेने लोगों से अपील की। कलेक्टर ने कहा कि कोरोना महामारी संक्रमण के बाद से नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण कराना और भी ज्यादा जरूरी हो गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. देवेन्द्र सिंह पैकरा ने स्वास्थ्य मेले के उद्देश्य पर प्रकाश डाला।
स्वास्थ्य मेले में आयुष्मान कार्ड, डिजिटल कार्ड, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, शिशु रोग जांच एवं उपचार, हड्डी रोग, स्त्री रोग, कोविड वैक्सीनेशन की निशुल्क व्यवस्था की गई थी। स्वास्थ्य मेले में 170 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया तथा 45 लोगों का आयुष्मान एवं स्वास्थ्य कार्ड बनाया गया। स्वास्थ्य मेले में जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत अध्यक्ष सुश्री ममता पैकरा, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. ए. आई. मिंज, कार्यक्रम प्रबंधक अरविंद सोनी, विरेंद्र सिंह, श्री पूरन लाल साहू, डॉ अभिमन्यू सिंह, डॉ. एस के सिन्हा, डॉ. देवेश द्विवेदी सहित समस्त चिकित्सक एवं स्टाफ उपस्थित थे।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!