Advertisement

उद्यम लगाने के लिए प्रतिभागियों में जागरूकता लाने उद्यमिता विकास कार्यक्रम का आयोजन

गौरेला पेंड्रा मरवाही : उद्यम लगाने के लिए प्रतिभागियों में जागरूकता लाने उद्यमिता विकास कार्यक्रम का आयोजन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

उद्यम लगाने के लिए प्रतिभागियों में जागरूकता लाने आज सद्भावना भवन मरवाही में उद्यमिता विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उद्यमिता विकास से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला गया और पावर पाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से उद्यमिता विकास के चरणबद्ध प्रक्रियाओं को सरल भाषा में प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्री शुभम पेंद्रो ने अधिक से अधिक स्व-सहायता समूहों को उद्यम से जुड़कर आर्थिक गतिविधि से लाभान्वित होने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने खासकर युवाओं को स्वरोजगार से जुडने के लिए विशेष जोर दिया। जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री प्रताप सिंह मरावी ने भी प्रतिभागियों को शासकीय योजनाओं से जुड़कर अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री देव सिंह उईके ने सभी प्रतिभागियों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित होने के लिए मार्गदर्शन दिया।
कार्यक्रम में महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र श्री टी आर कश्यप ने मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, औद्योगिक नीति 2019-24 के अंतर्गत विभिन्न छूट, रियायतों एवं अनुदान के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। श्रम प्रदाधिकारी श्री देवेन्द्र देवांगन एवं सहायक प्रबंधक श्री पवन कुमार ओझा ने भी प्रतिभागियों में जागरूकता लाने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न महिला स्व सहायता समूहों द्वारा उत्पादित-निर्मित आचार, पापड़, महुआ लड्डू, बेसन, हल्दी, धनिया, मसाला, लाख की चूड़ियां, आगरबत्ती, सरसों तेल, आयुर्वेदिक आदि उत्पादों का स्टॉल प्रदर्शित किया गया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47