Advertisement

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजपूत ने किया ग्राम रोहरा कला, पेंड्री और धरदेई के गौठान का निरीक्षण

मुंगेली : जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजपूत ने किया ग्राम रोहरा कला, पेंड्री और धरदेई के गौठान का निरीक्षण

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कलेक्टर अजीत वंसत के मार्गदर्शन में शासन की महत्वाकांक्षी सुराजी गांव नरवा, गरूवा, घुरवा और बाड़ी योेजना एवं गोधन न्याय योजना के क्रियान्वयन की जमीनी स्तर पर हकीकत जानने के लिए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डी. एस. राजपूत द्वारा जिले के विभिन्न ग्रामों में स्थापित गौठानों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में राजपूत ने आज पथरिया विकासखण्ड के ग्राम रोहरा कला, पेंड्री और धरदेई में स्थापित गौठान का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम रोहरा कला के गौठान में वर्मी कम्पोस्ट निर्माण, मवेशियों के लिए पेयजल, छाया, एसएचजी शेड आदि का अवलोकन किया। उन्होंने गौठान में पौधा रोपण, बाड़ी विकास के तहत सब्जी उत्पादन और गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी, मुर्गी पालन, बकरी पालन सहित अन्य कार्यो के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्व सहायता समूह की महिलाओं से भी चर्चा की और गौठान में अधिक से अधिक महिलाओं को आजीविकामूलक गतिविधियों से जुड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिए गौठानों को आजीविका केन्द्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। जिससे जुड़कर समूह की महिलाएं अधिक से अधिक आय अर्जित कर सकते हैं। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57