Advertisement

कृषकों को उच्च गुणवत्तायुक्त खाद, बीज, तथा कीटनाशक के संबंध में जानकारी देनेे हेतु नियंत्रण कक्ष स्थापित

मुंगेली : कृषकों को उच्च गुणवत्तायुक्त खाद, बीज, तथा कीटनाशक के संबंध में जानकारी देनेे हेतु नियंत्रण कक्ष स्थापित

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के कृषकों को उच्च गुणवत्तायुक्त आदान सामग्री (खाद, बीज, कीटनाशक) के संबंध में जानकारी देने हेतु कृषि विभाग के उपसंचालक के कार्यालय में नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। नियंत्रण कक्ष के दूरभाष क्रमांक +91-7755-264180 है। कृषि विभाग के उपसंचालक डी. के. ब्यौहार ने बताया कि नियंत्रण कक्ष के सुचारू संचालन के लिए अधिकारी-कर्मचारियों को तैनात किया गया है। इनमें सहायक संचालक श्रीमती वीणा ठाकुर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। श्रीमती वीणा ठाकुर का मोबाईल नम्बर +91-98261-64279 है। इसी तरह कृषि विस्तार अधिकारी एम. एल. कुर्रे को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। कुर्रे का मोबाईल नम्बर +91-76972-73707 है। इसी क्रम में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी प्रफुल्ल जायसवाल मोबाईल नम्बर +91-88890-58841 को उर्वरक/पौ. सं. कक्ष में तथा ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी भूपेश चतुर्वेदी मोबाईल नम्बर +91-99778-64557 को बीज कक्ष में तैनात किया गया है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57