Advertisement

Ambikapur News : भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने मंत्री कवासी लखमा का पुतला फूंका…………

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने मंत्री कवासी लखमा का पुतला फूंका…………

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा अंबिकापुर नगर की टीम ने नगर अध्यक्ष अंकित तिर्की के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन के आबकारी मंत्री कवासी लखमा का पुतला फूंका। उल्लेखनीय है कि गत दिवस पत्रकारों से चर्चा करते हुए मंत्री कवासी लखमा ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर विवादित टिप्पणी की थी जो कि सोशल मीडिया में काफी वायरल हुई थी और मंत्री कवासी लखमा की काफी आलोचना हुई थी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
उसी के संबंध में छत्तीसगढ़ प्रदेश के भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष विकास मरकाम ने आवाहन किया था कि सभी जिला केंद्रों में मंत्री कवासी लखमा का पुतला फूंका जाए इसी संबंध में भाजपा जनजाति मोर्चा अंबिकापुर नगर के द्वारा शहर के महामाया चौक में समस्त जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ मंत्री कवासी लखमा का पुतला फूंका गया। इस दौरान नगर अध्यक्ष अंकित तिर्की ने कहा की छत्तीसगढ़ प्रदेश में कांग्रेस के विधायक एवं मंत्री जिन्हें अपने विकास कार्यों एवं नीतियों के आधार पर चर्चा में होना चाहिए उसके स्थान पर यहां के मंत्री अपने विवादित बयानों से चर्चा में रहते हैं भाजपा का विरोध करते हुए वे सभी सीमाओं को लांघ चुके हैं एवं देश के प्रधानमंत्री के लिए भी इनके मन में तनिक भी सम्मान नहीं बचा है वे अपनी भाषा की मर्यादा को भूल चुके हैंl
अंकित तिर्की ने कांग्रेस के मंत्रियों एवं विधायकों को अपनी भाषा की मर्यादा बनाए रखने का भी सुझाव दिया है। इस दौरान कृष्णा कोरवा, सालेम केरकेट्टा, ननका राम, संजय मिंज, रायत राम पावले, आतिश सिंह राजपूत, वीर सोनी, विकास शुक्ला, आशीष अग्रवाल, रोहित कुशवाहा, अनुराग शुक्ला, मनीष दुबे, रोनी मिश्रा एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47