Advertisement

नगर निगम क्षेत्र धमतरी में शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए आवेदन 13 मई तक आमंत्रित

धमतरी : नगर निगम क्षेत्र धमतरी में शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए आवेदन 13 मई तक आमंत्रित

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

खाद्य विभाग द्वारा नगरपालिक निगम क्षेत्र में उचित मूल्य दुकानों के युक्तियुक्तकरण के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी आदेश अनुसार अंबेडकर वार्ड और श्यामाप्रसाद वार्ड में नए शासकीय उचित मूल्य दुकान का आबंटन किया जाना है। दुकान संचालन के लिए आगामी 13 मई तक आवेदन मंगाए गए हैं। आवेदन का प्रारूप कलेक्टोरेट स्थित खाद्य शाखा के सूचना बोर्ड में चस्पा किया गया है। खाद्य नियंत्रक श्री बी.के.कोरम ने बताया कि स्थानीय नगरीय निकाय, राज्य शासन द्वारा अधिकृत प्राधिकारी द्वारा पंजीकृत महिला स्व सहायता समूह, प्राथमिक कृषि साख समितियां, अन्य सहकारी समितियां, राज्य शासन द्वारा विनिर्दिष्ट उपक्रम और दो माह पूर्व पंजीकृत एवं कार्यरत वन सुरक्षा समितियां आवेदन के लिए पात्र होंगे। आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में हिन्दी में पूरी तरह से भरा हुआ हो। साथ ही सभी प्रमाण पत्र, दस्तावेजों की छायाप्रति और संस्था का पदमुद्रा (सील) सहित हस्ताक्षरयुक्त होना अनिवार्य है। साफ तौर पर कहा गया है कि सूचना प्रकाशन के पहले और अंतिम तिथि के बाद मिले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05