Advertisement

सिहावा चौक पर स्थित संजीवनी कक्ष में शीघ्र संचालित किया जाएगा शहरी सी-मार्ट

धमतरी : सिहावा चौक पर स्थित संजीवनी कक्ष में शीघ्र संचालित किया जाएगा शहरी सी-मार्ट

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

छत्तीसगढ़ शासन की फ्लैगशिप योजनाओं में से एक सी-मार्ट का संचालन अब शहरी क्षेत्रों मंे भी किया जाएगा। इसके व्यवस्थित संचालन, व्यवस्थापन, विपणन तथा क्रियान्वयन की रणनीति तैयार करने कलेक्टर पी.एस. एल्मा में आज सुबह बैठक लेकर विस्तृत चर्चा की। साथ ही समूह के द्वारा तैयार किए गए उत्पादों के विक्रय को लेकर आवश्यक दिशानिर्देश दिए।
आज सुबह 10.30 बजे से कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने कहा कि यह शासन की महत्वाकांक्षी योजना है जिसके तहत समूह की महिलाओं को आजीविका के नए अवसर उपलब्ध होंगे। उन्होंने बताया कि वर्तमान में सी-मार्ट का संचालन स्थानीय सिहावा चौक के समीप वन विभाग के धन्वंतरि संजीवनी कक्ष में किया जाएगा, जिसके लिए तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। कलेक्टर ने बताया कि शहरी सी-मार्ट के लिए ग्राम पंचायत रत्नाबांधा के आत्रया महिला स्वसहायता समूह का चयन किया गया है, जिसके द्वारा सी-मार्ट की गतिविधियों का संचालन किया जाएगा। बैठक में जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती प्रियंका महोबिया ने समिति के सभी सदस्यों को विभागवार तैयारियां करने के लिए निर्देशित किया। बैठक में महाप्रबंधक उद्योग ने बताया कि समूह की महिलाओं के द्वारा तैयार किए गए उत्पादों के विपणन व विक्रय के लिए शहरी सी-मार्ट एक सशक्त प्लेटफॉर्म होगा, जहां पर विभिन्न विभागीय योजनाओं के तहत कुटीर उद्योगों के उत्पादों के साथ-साथ शिल्पियों, बुनकरों, कुम्भकारों के पारम्परिक उत्पाद तैयार कर बेचे जाएंगे। उन्होंने बताया कि इसके लिए संजीवन कक्ष में अधोसंरचना तैयार कर ली गई हैं और जल्द ही सी-मार्ट का संचालन प्रारम्भ किया जाएगा। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57