सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाए जाएं त्यौहार

धमतरी : सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाए जाएं त्यौहार

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

शांति समिति की बैठक में कलेक्टर और एस.पी. ने जिलेवासियों से की अपील

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

कलेक्टर पी.एस.एल्मा और पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने आज शांति समिति की बैठक लेते हुए जिलेवासियों से अपील की है कि वे सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में आगामी दिनों में आनेवाले त्यौहारों को मनाएं। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सुबह 11.30 बजे से आहूत इस बैठक में विभिन्न समाज के प्रतिनिधि मौजूद रहे। इनकी उपस्थिति में कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने जिले में आपसी सद्भाव, भाईचारा और एकता का परिचय देते हुए आगामी दिनों में आने वाले त्यौहारों को मनाने पर जोर दिया। इस मौके पर शांति समिति के सदस्यों ने आश्वस्त किया कि जिले में सभी आपस में मिलजुलकर विभिन्न तीज-त्यौहारों को मनाएंगे। इस मौके पर उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पॉल, एडीएम ऋषिकेश तिवारी, अनुविभागीय अधिकारी धमतरी विभोर अग्रवाल सहित शांति समिति के सदस्य, गणमान्य नागरिक और मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।