छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यसरगुजा

Ambikapur News : अक्षय तृतीया को माटी पूजन दिवस के रुप में मनाया जाएगा……………

अक्षय तृतीया को माटी पूजन दिवस के रुप में मनाया जाएगा……………

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// इस वर्ष अक्षय तृतीया 3 मई को प्रदेश में माटी पूजन दिवस के रुप में मनाया जायेगा। इस संबंध में  कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ कमल प्रीत सिंह के द्वारा सभी कलेक्टरों को आवश्यक निर्देश जारी किया गया है। जारी निर्देशानुसार मिट्टी की उर्वरा शक्ति को बढाने एवं रासायनिक उर्वरकों तथा कीटनाशकों के स्थान पर वर्मी कम्पोस्ट खाद का उपयोग करने के साथ गो-मूत्र एवं अन्य जैविक पदार्थों के उपयोग को बढावा देना है। उल्लेखनीय है कि 3 मई को माटी पूजन दिवस महाअभियान प्रारंभ होगा।
इस महाअभियान आयोजित करने का उद्देश्य है कि प्राकृतिक खेती के प्रति किसानों एवं जनमानस की भागीदारी को बढावा देना है। रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों के स्थान पर वर्मी कम्पोस्ट, गो-मूत्र एवं जैविक खादों के उपयोग को प्रोत्साहित करना है। जन समुदाय को रासायनिक खेती से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करना है। मानव एवं पशु आहार को हानिकारक रसायनों से मुक्त करना है।
राज्य शासन के निर्देशानुसार 3 मई 2022 को सभी ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत एवं जिला पंचायत स्तर पर माटी पूजन दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर संजीव कुमार झा ने जिले के विधायकों, जनप्रतिनिधियों, जनपद पंचायत के पदाधिकारियों एवं ग्राम पंचायत के पंचों-सरपंचों से कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है। ज्ञातव्य है कि इस दिन आयोजित कार्यक्रम में धरती माता की रक्षा हेतु शपथ ली जाएगी तथा मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया जाएगा। कलेक्टर ने स्व सहायता समूह एवं गोठान समिति के सदस्यों विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों व सदस्यों, विद्यालय, महाविद्यालय के विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों एवं आमजनों से सक्रिय भागीदारी की अपेक्षा की है।
Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!