मुख्यमंत्री के प्रति जनपद प्रतिनिधियों एवं सरपंचों ने आभार प्रकट किया

रायपुर : मुख्यमंत्री के प्रति जनपद प्रतिनिधियों एवं सरपंचों ने आभार प्रकट किया

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

सदस्य एवं सरपंचों ने मुलाकात की

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सक्ती क्षेत्र के जनपद सदस्य एवं सरपंचों ने मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल ने उनके मानदेय बढ़ाने की घोषणा के परिप्रेक्ष्य में मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कृषक उद्यमी राजेश जायसवाल ने मुख्यमंत्री को पैकेजिंग किए हुए गोबर कंडे, पैराकुट्टी और गोमूत्र भेंट किया। जायसवाल ने बताया कि इन उत्पादों को ऑनलाईन बाजार के माध्यम से पूरे देश में बेच रहे हैं और इस प्रति महीना करीब एक लाख रूपए अर्जित कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने जायसवाल के कार्य की सराहना करते कहा कि प्रदेश के युवा जायसवाल से प्रेरणा लें और आत्मनिर्भर बनें।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

उल्लेखनीय है कि जनपद पंचायत अध्यक्षों का मानदेय 6 हजार से बढ़ाकर 10 हजार रूपए प्रतिमाह किया गया है। जनपद पंचायत उपाध्यक्षों का मानदेय 4 हजार से बढ़ाकर 6 हजार एवं जनपद पंचायत सदस्यों का मानदेय 1 हजार 500 से बढ़ाकर 5 हजार प्रतिमाह किया गया है। सरपंचों का भत्ता 2 हजार से बढ़ाकर 4 हजार एवं पंचों का भत्ता 200 से बढ़ाकर 500 रूपए प्रतिमाह किया गया है।