Advertisement

अक्षय तृतीया के अवसर पर 03 मई को प्रदेश में मनाया जाएगा अक्ती तिहार

रायपुर :अक्षय तृतीया के अवसर पर 03 मई को प्रदेश में मनाया जाएगा अक्ती तिहार

कृषि विश्वविद्यालय के समस्त महाविद्यालयों, अनुसंधान केन्द्रों एवं कृषि विज्ञान केन्द्रों सहित लगभग 60 स्थानों पर आयोजित होंगे कार्यक्रम

जिले के प्रमुख गौठानों को आयोजन से जोड़ा जाएगा

गौठान समितियां, स्व-सहायता समूहों की सहभागिता की जाएगी सुनिश्चित

कृषकों, गौठान समितियों, स्व-सहायता समूहों को खाद्यान्न-दलहन, तिलहन, सब्जी, चारा फसलों के बीज एवं पौध सामग्री का होगा वितरण

लघु कृषि यंत्रों तथा औजारों का होगा वितरण

कृषक प्रशिक्षण एवं कृषक संगोष्ठियों का भी किया जाएगा आयोजन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ की समृद्ध और गौरवशाली संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के प्रयासों के तहत इस वर्ष पहली बार छत्तीसगढ़ शासन के कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी विभाग एवं इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में 3 मई 2022 को अक्षय तृतीया के अवसर पर ‘‘अक्ती तिहार’’ का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य एवं कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे की अध्यक्षता में 3 मई को ‘‘अक्ती तिहार’’ के राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन कृषि महाविद्यालय रायपुर में किया जाएगा।
कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित समस्त महाविद्यालयों, अनुसंधान केन्द्रों एवं कृषि विज्ञान केन्द्रों सहित लगभग 60 स्थानों पर 3 मई को अक्ती तिहार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ शासन की सुराजी गांव योजना के अंतर्गत स्थापित जिले के प्रमुख गौठानों को भी इस कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा। गौठान समितियां, स्व-सहायता समूहों की सहभागिता भी इस कार्यक्रम में सुनिश्चित की जाएगी। इस अवसर पर कृषकों, गौठान समितियों एवं स्व-सहायता समूहों के सदस्यों को विभिन्न खाद्यान्न-दलहन, तिलहन, सब्जी, चारा आदि फसलों के बीज एवं पौध सामग्री, विश्वविद्यालय द्वारा विकसित एवं प्रचलित लघु कृषि यंत्रों तथा औजारों का वितरण भी किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान कृषक प्रशिक्षण एवं कृषक संगोष्ठियों का आयोजन भी किया जाएगा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57