Advertisement

राज्य के सभी इच्छुक हज यात्रियों को मिला हज पर जाने का मौका

रायपुर : राज्य के सभी इच्छुक हज यात्रियों को मिला हज पर जाने का मौका

हज कमेटी मोहम्मद असलम खान एवं हज यात्रियों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मक्का मदीना की पवित्र हज यात्रा के लिए छत्तीसगढ़ के सभी आवेदक हज यात्रियों के आवेदन मंजूर कर लिए गए हैं। हज यात्रा 2022 के लिए छत्तीसगढ़ राज्य से 431 हज यात्रियों ने आवेदन किया है। सेंट्रल हज कमेटी ने सभी हज यात्रियों के आवेदन को मंजूरी देने के साथ ही हज यात्रा पर जाने का मौका उपलब्ध कराया है। छत्तीसगढ़ हज कमेटी के अध्यक्ष श्री मोहम्मद असलम खान एवं हज यात्रा पर जाने वाले आवेदक हाजियों ने इसके लिए सेंट्रल हज कमेटी सहित प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार जताया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं हज कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद असलम खान ने हज यात्रा वर्ष 2022 के लिए चयनित सभी हज यात्रियों को तहे दिल से मुबारकबाद दी एवं इसे प्रदेश के हज यात्रियों को ईद का तोहफा बताया है।
राज्य कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद असलम खान ने बताया कि हज 2022 के लिए राज्य को इस वर्ष कुल 431 पात्र आवेदन मिले थे। केंद्रीय हज कमेटी द्वारा जनसंख्या के अनुपात में प्रदेश को 167 हज सीट आवंटित किया जाना था। अध्यक्ष मोहम्मद असलम खान ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप उन्होंने केंद्रीय हज कमेटी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ से सभी इच्छुक हाजियों को हज यात्रा पर भेजे जाने का आग्रह किया था। सेंट्रल हज कमेटी ने छत्तीसगढ़ राज्य के इस आग्रह को स्वीकार करते हुए सभी 431 हज यात्रियों को हज यात्रा पर जाने की स्वीकृति दी है।
मोहम्मद असलम खान ने आगे बताया कि राज्य हज कमेटी द्वारा केंद्रीय हज कमेटी से प्राप्त दिशा निर्देश अनुसार शीघ्र ही हज यात्रियों से आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करने तथा हज यात्रियों का प्रशिक्षण एवं टीकाकरण के शिविरों का आयोजन किया जावेगा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47