Advertisement

सभी समाजों के उपयोग के लिए बनाए गए सामाजिक भवन : डॉं. शिव कुमार डहरिया

रायपुर : सभी समाजों के उपयोग के लिए बनाए गए सामाजिक भवन : डॉं. शिव कुमार डहरिया

कार्यों का किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया रायपुर जिले के आरंग विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम मुनरेठी और नगर पंचायत समोदा में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होेंने विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एंव भूमिपूजन किया। डॉ. डहरिया समोदा में भक्त माता कर्मा जयंती के कार्यक्रम में भी शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आरंग क्षेत्र में सभी समाजों के उपयोग के लिए सामाजिक भवन बनाए गए है जहां पर सुविधा के साथ सामाजिक आयोजन सम्पन्न हो सकेंगे। विधानसभा आरंग क्षेत्र में सभी समाज के लोगों के लिए लगभग 215 सामाजिक भवनों का निर्माण कराया जा चुका है जिसमें नगर पालिका आरंग में लगभग 53 समाज वर्ग के लिए सामाजिक भवन बनाया गया है जिसमें साहू समाज, निषाद, पाल, लोधी, धीवर, पटेल, जलक्षत्री, सोनकर, देवांगन, चंद्राकर, मुसलमान, सिख, अग्रवाल, ब्राम्हण, सतनामी, समाज सहित अम्बेडकर मांगलिक भवन इत्यादि सामाजिक भवनों का निर्माण किया जा चुका है। इन सामाजिक भवनों के निर्माण हो जाने से सभी समाज के लोगों में खुशी का माहौल है। समाज के लोगों द्वारा मंत्री डॉ. डहरिया जी का आभार व्यक्त किया है।
नगरीय प्रशासन मंत्री ने नगर पंचायत समोदा में विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इन कार्यों में वार्ड क्र. 1 में हॉट बाजार निर्माण कार्य 39.91 लाख रूपए, वार्ड क्रं. 1 में प्राथ शाला समोदा के पास चौक सौन्दर्यीकरण कार्य 7.73 लाख रूपए, वार्ड 11 में कागदेही स्वागत गेट के पास चौक सौन्दर्यीकरण कार्य 6.14 लाख रूपए की लागत से वार्ड क्र. 01 में कर्मा मंदिर के पास डोम शेड एवं फ्लोरिंग कार्य 25.00 लाख, वार्ड क्रं. 01 में पुन्नी मेला स्थल में विकास एवं उन्नयन कार्य 20.78 लाख रूपए वार्ड क्रं. 06 कुसमंद मोड चौक सौन्दर्यीकरण कार्य 5.44 लाख, वार्ड क्रं. 07 कुसमंद बस स्टैण्ड चौक सौन्दर्यीकरण कार्य 7.75 लाख, रंगमंच निर्माण कार्य वार्ड क्रं. 04 बाजार चौक 3.96 लाख, रंगमंच निर्माण कार्य वार्ड क्रं. 10 कुसमुंद में 3.96 लाख रूपये, रंगमंच निर्माण कार्य वार्ड क्रं. 09 कुसमुंद 3.96 लाख, अधोसंरचना मद अन्तर्गत स्वीकृत सी. सी. रोड व आर. सी. सी. नाली निर्माण कार्य (55 कार्य) हेतु 298.09 लाख, वार्ड क्रं. 14 कागदेही में सांस्कृतिक भवन निर्माण कार्य एवं सांस्कृतिक भवन में बाउड्रीवाल निर्माण कार्य 25.00 लाख, वार्ड क्रं. 09 कुसमंुद सांस्कृतिक भवन निर्माण कार्य एवं सांस्कृतिक भवन में बाउड्रीवॉल निर्माण कार्य 25.00 लाख का भूमिपूजन एवं गोठान निर्माण कार्य कुसमुंद वार्ड क्रं. 09 में 19.11 लाख लोकार्पण कार्य किये जाएंगे। साथ ही ग्राम मुनरेठी में तालाब पिचिंग कार्य भूमिपूजन एवं आदर्श ग्राम विकास कार्य 40.00 लाख का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किये उक्त कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष खिलेष देवांगन, कोमल सिंह साहू, शिव साहू, आजू वंशे, संजय चेल, नंदू साहू,नारायण कुर्रे, पुनीत निषाद, कुलदीप वर्मा, खेमीचंद साहू शामिल हुए।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57