Advertisement

ग्राम डोड़की की 31 महिलाओं ने सीखा स्वरोजगार का हुनर

धमतरी : ग्राम डोड़की की 31 महिलाओं ने सीखा स्वरोजगार का हुनर

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

बड़ौदा आरसेटी द्वारा ग्राम डोड़की में ऑफ कैम्पस प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर वहां की 31 महिलाओं को स्वरोजगार के उद्देश्य से विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रशिक्षण दिया गया। उक्त शिविर में ग्राम की महिलाएं अचार, पापड़, मुरब्बा और मसाला पावडर बनाना सीखकर बारीकियों से रू-ब-रू हुईं।
बड़ौदा आरसेटी की निदेशक ने बताया कि ग्राम डोड़की (शंकरदाह) में 20 अप्रैल से 29 अप्रैल तक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया, जहां पर नींबू का अचार, आम, कटहल का अचार, मिक्स्ड अचार, आम का मुरब्बा शरबत सहित पपीते की जैम-जैली आदि तैयार करना सिखाया गया। उन्होंने बताया कि ग्राम के देवांगन समाज भवन में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में मसाला उत्पाद में गरम मसाला, सांबर मसाला, चाट, पुलाव आदि के मसाले बनाना सिखाया गया, जबकि पापड़ के उत्पाद में ग्राम डोड़की की महिलाओं ने मूंगदाल, उड़द दाल, चनादाल, साबूदाना, चावल आटे के पापड़ और चिप्स बनाना भी सीखा। इस दौरान संस्था की संकाय श्रीमती भाग्यश्री गजेन्द्र और मास्टर ट्रेनर श्रीमती आभा गुप्ता द्वारा महिलाओं को प्रशिक्षण के अलावा उद्यमिता संबंधी जानकारी, बैंकिंग, सॉफ्ट स्किल, बाजार सर्वेक्षण, विपणन एवं ग्राहक प्रबंधन, लक्ष्य निर्धारण आदि के बारे में भी सूक्ष्मता से जानकारी दी। शुक्रवार 29 अप्रैल को आयोजित समापन अवसर पर आरसेटी की निदेशक सुश्री अनिता टुडू ने सभी प्रशिक्षु महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए प्रशिक्षण के उपरांत उन्हें स्वरोजगार अपनाने और व्यावसायिकता की ओर अग्रसर होने की अपील की। उक्त प्रशिक्षण में स्थानीय सरपंच सहित पंचायत प्रतिनिधियों का विशेष योगदान रहा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57