Advertisement

मेडिकल कॉलेज के मातृ एवं शिशु रोग विभाग तथा बीएड कॉलेज का निरीक्षण

उत्तर बस्तर कांकेर : मेडिकल कॉलेज के मातृ एवं शिशु रोग विभाग तथा बीएड कॉलेज का निरीक्षण

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

अलबेलापारा कांकेर का शासकीय कन्या महाविद्यालय भवन जिसमें पहले डेडिकेटेड कोविड अस्पताल संचालित था, उक्त भवन से अब मेडिकल कॉलेज कांकेर का मातृ एवं शिशु रोग विभाग संचालित किया जायेगा। इस भवन में सभी मूलभूत सुविधाएं एवं मशीनों की स्थापना की गई है, जिसका निरीक्षण संसदीय सचिव एवं स्थानीय विधायक श्री शिशुपाल शोरी, मुख्यमंत्री के संसदीय सलाहकार श्री राजेश तिवारी और कलेक्टर श्री चन्दन कुमार के द्वारा किया गया। उन्होंने यहॉ बनाये गये पीपीओटी कक्ष, पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड, आपरेशन रूम, प्री ऑपरेटिव वार्ड, किचन, पोषण पुनर्वास केन्द्र, मातृ कक्ष, डेमो रूम, ट्रू-नाट लैब, शिशु वार्ड, स्टॉफ रूम, प्रसुति एवं स्त्री रोग आईसीयू, शिशुरोग आईसीयू, लेक्चर हॉल, शिशु रोग ओपीडी, मेटरनिटी वार्ड, लेबर रूम इत्यादि सहित अन्य कक्षों का अवलोकन किया एवं जो कार्य शेष रह गये है, उन्हें शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिये गये।
संसदीय सचिव शोरी एवं मुख्यमंत्री के सलाहकार तिवारी और कलेक्टर चन्दन कुमार ने बीएड कॉलेज कांकेर का भी आकस्मिक निरीक्षण किया तथा वहॉ उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। वर्तमान में इस शिक्षा महाविद्यालय में 23 विद्यार्थी अध्ययन कर रहें हैं। बीटीआई के पुराना हॉस्टल का भी उनके द्वारा अवलोकन किया गया एवं इस भवन का बेहतर उपयोग करने के संबंध मे विचार विमर्श की गई। निरीक्षण के दौरान नगर पालिका कांकेर के पूर्व अध्यक्ष जितेन्द्र ठाकुर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एल उईके, सिविल सर्जन डॉ. आर.सी ठाकुर, जिला शिक्षा अधिकारी टीआर साहू सहित स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57