Advertisement

जिला पंचायत सीईओ राजपूत ने किया ग्राम पीथमपुर में मनरेगा के कार्यों तथा संबलपुर के गौठान का निरीक्षण

मुंगेली : जिला पंचायत सीईओ राजपूत ने किया ग्राम पीथमपुर में मनरेगा के कार्यों तथा संबलपुर के गौठान का निरीक्षण

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह के मार्गदर्शन में शासन की महत्वाकांक्षी सुराजी गांव नरवा, गरूवा, घुरवा और बाड़ी योेजना एवं गोधन न्याय योजना के क्रियान्वयन की जमीनी स्तर पर हकीकत जानने के लिए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डी. एस. राजपूत द्वारा जिले के विभिन्न ग्रामों में स्थापित गौठानों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में उन्होंने विगत दिनों मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम पीथमपुर में संचालित महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत चल रहे कार्यों की लागत, श्रमिकों का मजदूरी भुगतान, कार्य दिवस आदि की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्य स्थल पर पानी, छाया की व्यवस्था सुनिश्चित हो। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मनरेगा के तहत् चल रहे कार्यों का नियमित निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए। तत्पश्चात् राजपूत ने ग्राम संबलपुर के गौठान में आजीविकामूलक गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि राज्य शासन के मंशानुरूप गौठान को आद्यौगिक केन्द्र के रूप में विकसित करने का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने गौठान में मुर्गी पालन, वर्मी कम्पोस्ट निर्माण, बाड़ी विकास के तहत सब्जी उत्पादन, मछली पालन, चारागाह आदि का अवलोकन किया और आवश्यक निर्देश दिए। तत्पश्चात उन्होंने स्व सहायता समूह की महिलाओं से भी चर्चा की और गौठान में अधिक से अधिक महिलाओं को आजीविकामूलक गतिविधियों से जुड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिए गौठानों को आजीविका केन्द्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। जिससे जुड़कर समूह की महिलाएं अधिक से अधिक आय अर्जित कर सकते हैं। इस दौरान राजपूत ने वहां के संबलपुर के राईसमिल का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57