Advertisement

नवपदस्थ कलेक्टर डाॅ. सिंह ने किया कलेक्टोरेट स्थित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण

मुंगेली : नवपदस्थ कलेक्टर डाॅ. सिंह ने किया कलेक्टोरेट स्थित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

मुंगेली जिले के नवपदस्थ कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह ने कार्यभार ग्रहण करने के दूसरे दिन कलेक्टोरेट स्थित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण भ्रमण किया। उन्होने कार्यालयों में पहुॅचकर विभाग प्रमुखों से कार्यों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कलेक्टोरेट स्थित आवक-जावक शाखा का निरीक्षण करते हुए कहा कि यह कलेक्टोरेट का मुख्य शाखा है। इस शाखा में विभिन्न प्रकार के महत्वपूर्ण डाक प्राप्त होते हैं और महत्वपूर्ण जानकारी प्रेषित की जाती है। डाक सही स्थान और निर्धारित अवधि में पहुॅचना चाहिए। उन्होने महत्वपूर्ण डाक और सामान्य डाक का अलग-अलग पंजी संधारित करने के निर्देश दिये। इसी तरह उन्होने स्थापना शाखा का निरीक्षण करते हुए फाईल का संधारण तथा नजूल शाखा, राजस्व शाखा, लेखा शाखा, मॉर्डन रिकार्ड रूम सहित समाज कल्याण विभाग का निरीक्षण किया और संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिये। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी तीर्थराज अग्रवाल सहित जिला कार्यालय के अधीक्षक अशोक सोनी भी मौजूद थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57