Advertisement

कृषि मंत्री ने 39 करोड़ से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों की रखी आधारशिला

बेमेतरा : कृषि मंत्री ने 39 करोड़ से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों की रखी आधारशिला

के विभिन्न विकास कार्यों की रखी आधारशिला

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे ने आज बेमेतरा जिले के साजा विकासखंड के विभिन्न गांवों में 39 करोड़ रूपए से अधिक के अनेक विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। कृषि मंत्री चौबे ने ग्राम केछवई में 2 करोड़ 66 लाख की लागत वाले डोटू नाला पर एनीकट-कम रपटा निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इसके निर्माण से गांव के भू-जल स्तर में वृद्धि होगी और आम नागरिकों को निस्तारी सुविधा का लाभ मिलेगा।
कृषि मंत्री श्री चौबे ने ग्राम सेमरिया में 13 गली के कांक्रीटीकरण कार्य की आधारशिला रखी। छत्तीसगढ़ कृषि मण्डी बोर्ड द्वारा स्वीकृत 62 लाख 42 हजार रुपए से कांक्रीटीकरण का कार्य किए जाएंगे। इसी तरह उन्होंने ग्राम पंचायत हाटरांका के आश्रित गांव सोनचिरैया में 36 करोड़ 12 लाख रुपए की लागत से बनाने वाले डोटू व्यपवर्तन एवं एलबीसी, आरबीसी लघु नहरों की रि-मॉडलिंग एवं लाईनिंग कार्य का भूमिपूजन किया।
इस अवसर पर कृषि मंत्री चौबे ने कहा कि राज्य सरकार समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए लगातार काम कर रही है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन मजदूर न्याय योजना के अंतर्गत सालाना 7 हजार दिए जाते हैं। जिसके तहत प्रथम किश्त की राशि हितग्राहियों के बैंक खाते में अंतरित कर दी गई है। कृषि मंत्री ने कहा कि अक्षय तृतीया यानी अक्ती तिहार को माटी पूजन दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम के जरिए धरती माता की रक्षा की शपथ ली जायेगी।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत रौद्रा के सरपंच अशोक कौशल, सेमरिया सरपंच शिवा ध्रुव, हाटरांका के सरपंच श्रीमती सरस्वती साहू, स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित कार्यपालन अभियंता जल संसाधन विभाग,एस.डी.ओ. लोक निर्माण विभाग, मण्डी बोर्ड के उप अभियंता और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57