Advertisement

स्वच्छ सर्वेक्षण की बेहतर तैयारी के साथ नगर को स्वच्छ बनाये रखें – कलेक्टर

अम्बिकापुर / कलेक्टर संजीव कुमार झा ने आज यहां गांधी चौक स्थित डाटा सेंटर में स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 की तैयारी के संबंध में निगम की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारी पूरी प्लानिंग के साथ करें। इस बार भी स्वच्छता में अम्बिकापुर का नाम ऊपर होना चाहिए। बेहतर साफ सफाई से शहर की स्वछता बनाये रखें।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कलेक्टर ने समीक्षा के दौरान वर्तमान में चल रहे डोर-टू-डोर संग्रहण में आने वाली समस्या के संबध में स्वच्छता दीदियों से जानकारी ली। दीदियों ने बताया कि नगर के कई वार्ड में किराए पर निवास कर रहे परिवारो द्वारा यूजर चार्ज भुगतान और कचरा नहीं दे रहे है और खुले प्लॉट में कचरा फेक देते है जिससे समस्या हो रही है। इस पर कलेक्टर ने निर्देशित किया की ऐसे परिवार का चिन्हाकन कर समझाइश देते हुए निगम द्वारा नोटिस दिया जाए और शत प्रतिशत संग्रहण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही बृहत सफाई अभियान चलाते हुए निगम के समस्त वार्डों में नाली, सड़क की सफाई कराएं और कचरा फेकने वालों पर जुर्माना की कार्यवाही करें।उन्होंने निगम अंतर्गत समस्त तालाबों का सफाई कार्य, सड़को पर लगने वाले ठेला गुमटी से नियमित कचरा संग्रहण, डस्ट बिन रखने हेतु निर्देशित करते हुए कचरा को सड़क एवं नाली पर फेके जाने पर कार्यवाही करने तथा सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध करने की कार्यवाही करने निर्देशित किया।
बैठक में आयुक्त नगर निगम  हरेश मण्डावी कार्यपालन अभियंता  सुनील सिंह सहित स्वच्छता दीदी सहित निगम के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47