मुख्यमंत्री की पहल पर बोरे-बासी होटलों के मेन्यू में हुआ शामिल

रायपुर : मुख्यमंत्री की पहल पर बोरे-बासी होटलों के मेन्यू में हुआ शामिल

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

स्थानीय खान-पान जुड़ा छत्तीसगढ़िया सम्मान से

रायपुर के होटलों में विदेशी मेहमानों ने चखा बोरे-बासी का स्वाद

छत्तीसगढ़ी विरासत को संजोने का कार्य कर रहे हैं मुख्यमंत्री श्री बघेल

छग होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने ‘सामूहिक बोरे बासी भोज’ कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री श्री बघेल का जताया आभार

कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री श्री बघेल का जताया आभार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर लोगों से बोरे-बासी खाकर श्रमिकों का सम्मान करने की अपील की थी। जिसका छत्तीसगढ़ होटल एसोसिएशन की ओर से स्वागत करते हुए अपने होटलों में ‘बोरे-बासी’ की व्यवस्था की गई। साथ ही कई होटलों में ‘बोरे बासी’ को अपने मेन्यू में शामिल कर लिया है।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

एसोसिएशन के अध्यक्ष तरनजीत सिंह होरा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की इस पहल की सराहना की। उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर ‘बोरे-बासी’ के सेवन को प्रोत्साहित करने पर आभार जताते हुए कहा कि “स्थानीय खान-पान को छत्तीसगढ़िया सम्मान के साथ जोड़कर आपने हमारी संस्कृति, विरासत और परंपरा को संजोने का अद्भुत कार्य किया है।

राजधानी रायपुर के बीटीआई ग्राउंड में आयोजित ‘सामूहिक बोरे बासी भोज’ कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ होटल एंड रेस्टोरेंट ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को स्मृति चिन्ह भेंट किया। वहीं कार्यक्रम में मौजूद श्रमिकों का भी सम्मान किया। इसके साथ ही होटल सायाजी और ग्रैंड इम्पेरिया ने अपने विदेशी मेहमानों को छत्तीसगढ़ी ‘बोरे-बासी’ का स्वाद चखाया।