Ambikapur News : सीएम के खिलाफ भाजयुमो का विरोध प्रदर्शन………….

सीएम के खिलाफ भाजयुमो का विरोध प्रदर्शन………….

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रविंद्र भारती ने छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सरकार की भर्त्सना करते हुए और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर आरोप लगाते हुए कहा की चुनावी वादों को मुख्यमंत्री भूल गए हैं और अपने एक भी वादे पर खरे नहीं उतर पाए उसके बाद भी यह जनता के बीच चकाचौंध करते हुए अपनी वाहवाही लूटने का प्रयास कर रहे हैं। इनकी सारी योजनाएं फेल है चाहे नरुवा, गरुवा, घुरुवा, बारी हो या गो धन योजना हो इन सब योजनाओ से सिर्फ भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

कांग्रेस के शासनकाल में आज बेरोजगारी को लेकर युवा वर्ग परेशान है स्वयं सहायता समूह की महिलाएं कर्ज माफी को लेकर परेशान है साथ ही समूह से रेडी टू इट का काम छीन कर बीज निगम को दे दिया जाता है मानो मुंह से निवाला रूपी रोजगार छीन लिया गया है धान बिक्री से लेकर के खुद के राशि तक की व्यवस्था में किसान वर्ग परेशान है देश राज्य को संचालित करने वाले कर्मचारी वर्ग परेशान है आये दिन ये धरना पर बैठे हुए हैं।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

इनके घोषणा अनुसार पेंशन बढ़ोत्तरी की आशा रखने वाले बुजुर्ग जन समुदाय सरकार से परेशान हैं छत्तीसगढ़ राज्य के कई सड़कें ऐसे हैं जिनकी यथा स्थिति इतनी खराब है कि आए दिन ये सड़कें दुर्घटना को अंजाम दे रहे हैं बिजली कटौती चरम सीमा पर है और बिजली बिल आसमान चढ़ कर बोल रहा है आज जनता पानी पानी के लिए तरस रहे हैं। ऐसे कई समस्याओं का सामना छत्तीसगढ़ की जनता को करना पड़ रहा है इन सब को अनदेखा करते हुए मुख्यमंत्री कार्यक्रम बनाकर अपने आप को स्थापित करने का प्रयास कर रहे हैंl

युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रविंद्र भारती ने जिले भर के समस्त युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है साथ ही समस्त भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से निवेदन करते हुए कहा है कि भूपेश बघेल का सूरजपुर जिले के दौरे में हर कार्यक्रम का जगह जगह जोरदार विरोध प्रदर्शन होना चाहिए ताकि जनता के साथ ढोंग करने और ठगी करने का खामियाजा इनको भुगतना पड़े। सूरजपुर जिले के दौरे कार्यक्रम में काला झंडा दिखाकर विरोध प्रदर्शन में सभी भाजपाई युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सामने खड़े रहेंगे।