Advertisement

धमतरी : ग्राम हंकारा में रोका गया बाल विवाह, पालकों से भराया गया वचन-पत्र

धमतरी : ग्राम हंकारा में रोका गया बाल विवाह, पालकों से भराया गया वचन-पत्र

धमतरी, 19 अप्रैल 2021धमतरी विकासखण्ड के ग्राम हंकारा (डाही) में आज महिला एवं बाल विकास विभाग के अधीन गठित जिला बाल संरक्षण इकाई की टीम द्वारा बाल विवाह होने से रोका गया। बाल विवाह किए जाने की सूचना मिलने पर टीम द्वारा आज ग्राम में दबिश दी गई, जहां पर श्री ईजाधर नगारची एवं श्रीमती निर्मला नगारची द्वारा अपनी पुत्री का विवाह कराया जा रहा है। टीम के अधिकारियों के द्वारा उनकी पुत्री के जन्म प्रमाण-पत्र से मिलान करने पर उनकी आयु 17 वर्ष 08 माह होने की जानकारी मिली, जिसे संज्ञान में लेते हुए कन्या के पालकों व परिजनों को समझाइश दी गई। साथ ही उनसे वचन-पत्र व घोषणा पत्र भराकर तत्संबंध में कानूनी पहलुओं की जानकारी दी गई तथा उनके माता-पिता को विवाह की निर्धारित आयु के पहले विवाह नहीं करने की शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर जिला बाल संरक्षण इकाई, पुलिस विभाग के अधिकारी तथा चाइल्ड लाइन स्वयंसेवी संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57