Advertisement

प्रभारी सचिव यशवंत कुमार ने नैमेड़ में कस्तूरबा गांधी कन्या विद्यालय सहित गौठान का लिया जायजा

बीजापुर : प्रभारी सचिव यशवंत कुमार ने नैमेड़ में कस्तूरबा गांधी कन्या विद्यालय सहित गौठान का लिया जायजा

एजुकेशन सिटी का किया निरीक्षण

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

संचालक कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी तथा प्रभारी सचिव जिला बीजापुर यशवंत कुमार ने आज बीजापुर ब्लाक अंतर्गत नैमेड़ में कस्तूरबा गांधी कन्या आवासीय विद्यालय, नवीन बस स्टैण्ड सहित गौठान का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रभारी सचिव यशवंत कुमार ने गौठान में सब्जी उत्पादन, लेयर बर्ड कुक्कुटपालन एवं दोना पत्तल निर्माण तथा वर्मी कम्पोस्ट खाद उत्पादन में संलग्न महिला स्व-सहायता समूह के सदस्य महिलाओं से चर्चा कर उनका उत्साहवर्धन किया। स्व-सहायता समूह की कांति तेलम, सुनीता सेण्ड्रा, झुनकी ओयाम आदि महिलाओं ने बताया कि बीते सीजन में उत्पादित हल्दी एवं तिखुर को बीज के रुप में रखे हैं। जिसका उपयोग इस वर्ष हल्दी एवं तिखुर उत्पादन के लिये करेंगे। अभी सब्जी उत्पादन के लिए पौधे रोपे गए हैं। प्रभारी सचिव यशवंत कुमार ने इस दौरान एजुकेशन सिटी का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिए। इस मौके पर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा, पुलिस अधीक्षक ए. वार्ष्णेय, अपर पुलिस अधीक्षक पंकज शुक्ला तथा जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57