Advertisement

कलेक्टर ने किया जिला परियोजना लाइवलीहुड काॅलेज का आकस्मिक निरीक्षण

मुंगेली : कलेक्टर ने किया जिला परियोजना लाइवलीहुड काॅलेज का आकस्मिक निरीक्षण

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कलेक्टर डाॅ गौरव कुमार सिंह ने आज जिला परियोजना लाइवलीहुड काॅलेज का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने वहां कम्प्यूटर लैब रूम, सिलाई मशीन कक्ष, प्रशिक्षण कक्ष, शौचालय आदि का निरीक्षण किया। उन्होने कम्प्यूटर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं से भी चर्चा की और वहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि युवाओं का बेहतर कौशल विकास कर उन्हें रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराएं। उन्होंने लाइवलीहुड काॅलेज में प्रशिक्षण से संबंधित अन्य गतिवधि भी शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आसपास क्षेत्र के युवाओं के आर्मीट्रेनिंग हेतु आवश्यक सुविधा भी उपलब्ध कराया जाए। सहायक परियोजना अधिकारी श्रीमती निखत कुरैशी ने बताया कि जिला परियोजना लाइवलीहुड काॅलेज में 10 बैगा हितग्राहियों को कम्प्यूटर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस अवसर पर वनामण्डलाधिकारी श्री गणेश राजन, मुंगेली एसडीएम श्री अमित कुमार सहित संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57