Advertisement

रायपुर – अंबेडकर अस्पताल में अव्यवस्था और बदइंतजामी का हाल, वाहन नहीं मिला तो स्ट्रेचर पर शव लेकर गए परिजन।

रायपुर- प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल अंबेडकर अस्पताल में अव्यवस्था और बदइंतजामी के रोजाना ही कई मामले सामने आ रहे हैं। मंगलवार को भी ऐसा ही एक दुखद नजारा देखने को मिला जिसे देखने वालों की रूह कांप गई। यहां मरीज की मौत के बाद अस्पताल ने शव ले जाने के लिए कोई गाड़ी नहीं दी तो परिजन स्ट्रेचर पर ही शव को लेकर निकल गए। शव को स्ट्रेचर पर शास्त्री चौक तक ले जाया गया। जहां एक कार की सहायता से शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। मामले में हैरानी की बात ये है कि अस्पताल प्रबंधन को जब स्ट्रेचर की याद आई तो कुछ ही देर बाद एंबुलेंस को शास्त्री चौक भेज दिया गया। जहां से अस्पताल कर्मचारियों ने स्ट्रेचर को एंबुलेंस में रखा और अस्पताल पहुंचे।

दरअसल मंगलवार को रायपुर के अंबेडकर अस्पताल में 55 साल की एक महिला की मौत हो गई। मृतक महिला का नाम नर्मदा था। पिछले कुछ दिनों से वह कोविड 19 आइसोलेशन वार्ड में इलाज करवा रही थी। पहले हुआ एंटीजन टेस्ट नेगेटिव आने के बाद 1 दिन पहले घर वालों ने RTPCR टेस्ट कराया था। उसकी भी रिपोर्ट नहीं आई और इधर नर्मदा की मौत हो गई।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने कोविड नियमों का हवाला देते हुए शव अपनी कस्टडी में रखने की बात कही। घरवालों का कहना था कि रिपोर्ट नेगेटिव आई है और दूसरे रिपोर्ट का कोई पता नहीं है। ऐसे में शव रखने के लिए दबाव क्यों बनाया जा रहा है। जिसके बाद हंगामा बढ़ गया। तो मौदहापारा थाना की पुलिस भी पहुंच गई। लेकिन मामला शांत नहीं हुआ। काफी देर परिजन शव ले जाने के लिए परेशान होते रहे। जब कोई रास्ता नहीं सूझा तो स्ट्रेचर पर ही शव लेकर परिजन निकल पड़े। इसी तरह शव को स्ट्रेचर पर शास्त्री चौक तक ले जाया गया। जहां स्ट्रेचर को वहीं छोड़कर एक कार की सहायता से शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया।

रिपोर्टर मिल्खा सिंह ज्ञानी की खास रिपोर्ट

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

 

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05