Advertisement

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 60 ऑक्सीजन बेड बढ़ाने तेजी से पूरा करें काम-कलेक्टर भीम सिंह

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 60 ऑक्सीजन बेड बढ़ाने तेजी से पूरा करें काम-कलेक्टर भीम सिंह

मेडिकल कॉलेज अस्पताल के निरीक्षण में पहुँचे कलेक्टर श्री सिंह

लोइंग में 30 ऑक्सीजन बिस्तर की सुविधा तैयार, जल्द शुरू करने के निर्देश

रायगढ़, 21 अप्रैल2021/ कोरोना मरीजों के लिए तेजी से ऑक्सीजन बेड बढ़ाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री भीम सिंह आज मेडिकल कॉलेज कोविड अस्पताल के निरीक्षण में पहुंचे। यहां उन्होंने ऑक्सीजन बेड बढ़ाये जाने के लिए किये जा रहे कार्यों का जायजा लिया। कलेक्टर श्री सिंह ने मेडिकल कॉलेज के ग्राउंड फ्लोर में 60 ऑक्सीजन बेड की सुविधा जल्द तैयार करने के निर्देश दिए। इसके लिए उन्होंने ऑक्सीजन सप्लाई हेतु पाइप लाइन बिछाने का काम जल्द से जल्द पूरा करने के लिए संबंधित निर्माण एजेंसी को कहा। अस्पताल में भर्ती मरीजों के अनुसार ऑक्सीजन सिलेंडर्स पर्याप्त मात्रा में रखने के लिए कहा। सिलेंडर्स की हैंडलिंग के लिए मैन पॉवर बढ़ाने की बात सामने आने पर उन्होंने तत्काल जरूरी मैन पावर मेडिकल कॉलेज में तैनात करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री सिंह के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोइंग में 30 ऑक्सीजन बेड की सुविधा तैयार की जा चुकी है। उन्होंने इसके संचालन के लिए डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ की व्यवस्था कर अस्पताल को जल्द प्रारम्भ करने के निर्देश सीएमएचओ डॉ.केशरी को दिए। इसके साथ ही केआईटी में ऑक्सीजन बेड की संख्या बढ़ाने के लिए कहा है जिससे वहां भी ऑक्सीजन की जरूरत वाले मरीजों को रखा जा सके। उन्होंने कोविड का उपचार कर रहे निजी अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड बनाने के निर्देश जारी करने के लिए सीएमएचओ को कहा।
कलेक्टर श्री सिंह ने मेडिकल कॉलेज के गेट में तैनात सुरक्षाकर्मियों को पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि मेडिकल स्टाफ को ही अस्पताल के अंदर जाने दें। परिजनों को अस्पताल के भीतर न जाने दें। यह उनके लिए संक्रामक हो सकता है।
इस दौरान सीएमएचओ डॉ.एस.एन.केशरी, मेडिकल कॉलेज की प्रभारी डीन डॉ.यास्मीन खान, जिला अस्पताल अधीक्षक डॉ मनोज मिंज, ईई पीडब्लूडी श्री खाम्बरा सहित निर्माण एजेंसियों के अधिकारी व मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर्स उपस्थित थे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57