Advertisement

मुख्यमंत्री ने बस्तर पुलिस को ‘आमचो कुटुम्ब’ की दी सौगात

रायपुर : मुख्यमंत्री ने बस्तर पुलिस को ‘आमचो कुटुम्ब’ की दी सौगात

पुलिस जवानों के कड़े परिश्रम और त्याग से ही बस्तर में शांति स्थापित हो रही : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
बस्तर संभाग के सातों जिलों में बनेंगे आमचो पुलिस कैंटीन
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पुलिस परिवारों से की भेंट-मुलाकात
पुलिसकर्मियों को मिली सुविधाओं के लिए उनके परिजनों ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

रायपुर, 25 मई 2022

बस्तर पुलिस को दी सौगात
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बस्तर में चल रहे भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान आज जगदलपुर पहुंचे। यहां उन्होंने पुलिसकर्मियों के लिए आवासीय परिसर “आमचो कुटुम्ब” का लोकार्पण किया। नवनिर्मित पुलिस आवासीय परिसर “आमचो कुटुम्ब” में अराजपत्रित अधिकारियों के साथ ही प्रधान आरक्षक व आरक्षक वर्ग के पुलिसकर्मियों के लिए 48 जी टाइप और 120 एच टाइप आवास बनाए गए हैं। इस तरह यहां 168 आवास पुलिसकर्मियों के लिए बनाए गए हैं। मुख्यमंत्री ने आवासीय परिसर का विधिवत पूजा-अर्चना कर लोकार्पण करने के साथ ही आवास का अवलोकन भी किया। “आमचो कुटुम्ब” की सौगात मिलने पर मुख्यमंत्री ने पुलिस जवानों और उनके परिवारजनों को बधाई दी। आवासीय परिसर “आमचो कुटुम्ब” के लोकार्पण के साथ ही मुख्यमंत्री श्री बघेल ने पुलिस परिवार के साथ भेंट-मुलाकात की।

जगदलपुर में पुलिस परिवारों से भेंट-मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि पुलिस जवानों की कड़ी मेहनत और त्याग से ही बस्तर में शांति स्थापित हो रही है। शांति स्थापित होने से आमजन भी सुकून का जीवन जीते हैं। यहां बस्तर रेंज मुख्यालय में सभी सातों जिलों के साथ ही अन्य जिलों से भी पुलिस जवान अपनी सेवा देने आते हैं। शासकीय आवास की कमी के कारण वे अपने परिवार से दूर रहते हैं। अब यहां आवासीय व्यवस्था हो जाने से जवानों का मनोबल बढ़ेगा और वे परिवार के साथ अधिक समय व्यतीत कर पाएंगे। इससे उनकी कार्यकुशलता में भी बढ़ोत्तरी होगी। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री बघेल ने पुलिस आवासीय परिसर में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कहते हुए नगर निगम की ओर से झूले लगवाने के लिए कहा। साथ ही मुख्यमंत्री ने यहां आम के पौधे का रोपण भी किया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

प्रधान आरक्षक की मांग पर पुलिस कैंटीन की घोषणा :

पुलिस परिवार से भेंट-मुलाकात के दौरान प्रधान आरक्षक श्रीमती बिजो लकड़ा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भोजन की व्यवस्था को लेकर परेशानियों को साझा किया और उचित मूल्य की कैंटीन शुरू करने की मांग की। इस पर मुख्यमंत्री ने सहज भाव से पूछा कि यह सुविधा आपको रेंज मुख्यालय में चाहिए या पूरे संभाग में? और मुख्यमंत्री श्री बघेल ने बस्तर संभाग के सातों जिलों में आमचो पुलिस कैंटीन के संचालन की घोषणा कर दी।
मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत :

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शहीद विनोद चौबे छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया। उन्होंने कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले साहिल कश्यप और तेजस्विनी कुंजाम को 36 हजार रुपए का चेक प्रदान कर पुरस्कृत किया। वहीं कक्षा 10वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवराज कुर्रे और नम्रता गागड़े को 24 हजार रुपए का चेक प्रदान किया। मुख्यमंत्री के साथ मेधावी छात्रों ने तस्वीरें भी खिंचाई।

पुलिस परिवार ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद :

मुख्यमंत्री बघेल द्वारा शहीद विनोद चौबे छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किए जाने की पहल पर पुलिस परिवार की सदस्य अनुकृति मिश्रा ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इस छात्रवृत्ति से हम बच्चों को आगे बेहतर पढ़ाई के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। वहीं पुलिसकर्मियों के लिए साप्ताहिक अवकाश की सुविधा प्रदान किए जाने पर पुलिसकर्मियों व उनके परिजनों ने मुख्यमंत्री श्री बघेल का आभार जताया। पुलिस परिवार की सदस्य प्रभा साहू ने कहा कि इस सुविधा के बाद सप्ताह में कम-से-कम एक दिन अब पुलिसकर्मी अपने परिवार के साथ समय गुजारते हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47