कलेक्टर जशपुर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुलदुला की घटना की जांच के लिए गठित की टीम

कलेक्टर जशपुर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुलदुला की घटना की जांच के लिए गठित की टीम

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

गंभीरता से जांच करके रिपोर्ट प्रस्तुत करने के दिए निर्देश

रायपुर, 26 मई 2022

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुलदुला में पदस्थ चिकित्सकों के साथ 25 एवं 26 मई 2022 की देर रात्रि को चिकित्सालय परिसर में तथाकथित रूप से दुर्वव्यहार एवं मारपीट की शिकायत सोशल मीडिया एवं समाचार पोर्टलों से प्राप्त होने पर उक्त घटना की सर्वाेच्च प्राथमिकता से तथ्यात्मक जांच करने दल गठित किया है।
गठित दल में अपर जिला मजिस्ट्रेट आई.एल.ठाकुर को समिति का अध्यक्ष, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री रंजीत टोप्पो, संयुक्त कलेक्टर योगेन्द्र श्रीवास एवं सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक आर.एन.केरकेट्टा को सदस्य बनाया गया है। कलेक्टर ने गठित जांच टीम को मामले की गंभीरता से जांच करके रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।