Advertisement

नगर निगम आयुक्त विजय दयाराम के ने संभाली कमान, ड्रेनेज व्यवस्था को खुद मौके पर पहुचकर कर रहे दुरुस्त,इस बार मानसून में शहर वासियों को नाली जाम और में जलभराव की समस्या से मिलेगा निजात

नगर निगम आयुक्त विजय दयाराम के ने संभाली कमान, ड्रेनेज व्यवस्था को खुद मौके पर पहुचकर कर रहे दुरुस्त,इस बार मानसून में शहर वासियों को नाली जाम और में जलभराव की समस्या से मिलेगा निजात,

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

मानसून को लेकर नगर निगम ने अपनी तैयारियां पूर्ण कर ली है पहले की तरह शहर में मानसून के समय नाली जाम या जलभराव की समस्या न रहे इसके लिए नगर निगम आयुक्त विजय दयाराम के ने खुद इस बार कमान संभाल ली है जगह जगह चल रही है नाली सफाई को वह खुद जाकर मॉनिटर कर रहे है, मानसून के समय शहर में होने वाली मुख्य मार्गों में जलभराव और नाली निकासी की समस्या पर मानसून के दस्तक के पूर्व ही नगर निगम आयुक्त विजय दयाराम के. के निर्देश पर 17 मई से विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है ऐसी मुख्य मार्ग की नालियां जो स्लैब से ढकी हुई है एवं जहां आम जनता को जलभराव होने के कारण और सुविधाओं का सामना करना पड़ता है उन स्थानों पर प्राथमिकता से सफाई कराई जा रही हैं ताकि इस बार शहर वासियों को मानसून में पहले की तरह होने वाली समस्याओं से निजात दिलाया जा सके सबसे खास बात यह है कि अबकी बार सफाई और निकासी संमस्या के निदान को लेकर सिर्फ सफाई अमला एक्टिव नही बल्कि इसकी निगरानी की जिम्मेदारी खुद नगर निगम आयुक्त ने ले ली और खुद मौके पर जा जाकर इसका जायजा ले रहे हैं,,
दरअसल अंबिकापुर शहर में अक्सर मानसून के दस्तक देते ही शहर में नालियां जाम और मुख्य मार्गों पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है ऐसे में इससे निजात दिलाने के लिए नगर पालिक निगम अम्बिकापुर द्वारा मानसून पूर्व विशेष सफाई अभियान दिनांक 17.05.2022 से प्रारंभ किया गया है। ऐसी मुख्य मार्ग की नालियां जो स्लैब से ढकी हुई है एवं जहां आम जनता को जलभराव होने के कारण असुविधा होती है, उन स्थानों पर प्राथमिकता से सफाई कार्य करने हेतु आयुक्त महोदय द्वारा निर्देशित किया गया है। इस सफाई अभियान में मुख्य मार्गो, जलभराव वाले स्थानों की नालियों की सम्पूर्ण सफाई की जा रही है तथा सफाई के पश्चात निकले हुये नालियों के सिल्ट / कचरे को तत्काल उठाव कराकर उसका उचित डिस्पोजल किया जा रहा है। इस तरह लगभग 100 ट्रेक्टर के आस-पास नाला एवं नालियों से सिल्ट कचरा का परिवहन / डिस्पोजल किया गया है। वर्तमान में सभी वार्डो के अंदरूनी नालियां जो स्लैब से ढकी हुई है स्लैब को हटाकर सम्पूर्ण सफाई की जा रही है आयुक्त नगरपालिक निगम अम्बिकापुर विजय दयाराम के द्वारा शहर के आम नागरिकों से अपील की गई है कि कोई भी व्यक्ति नालियों में कचरा, प्लास्टिक बोतल इत्यादि न फेंके जो नालियों में जाम का कारण बने।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57