Advertisement

जब अचानक सरगुजा कलेक्टर संजीव कुमार झा और आयुक्त विजय दयानंद के ग्राहक बन पहुंचे पैरासिटामोल और पेट दर्द की दवा लेने श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर

जब अचानक सरगुजा कलेक्टर संजीव कुमार झा और आयुक्त विजय दयानंद के ग्राहक बन पहुंचे पैरासिटामोल और पेट दर्द की दवा लेने श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की महत्वकांक्षी योजना श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचे और लोगों को सस्ते दर में दवाइयां उपलब्ध हो सके इसके लिए सरगुजा कलेक्टर संजीव कुमार झा द्वारा योजना की सतत निगरानी की जा रही है इसी क्रम में आज सरगुजा कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त सर्व प्रथम नेकी की दीवार के पास संचालित श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर पहुंचे वहां कलेक्टर द्वारा बुखार की दवाई पेरासिटामोल मांगी गई जिस पर दुकान संचालक द्वारा उन्हें पेरासिटामोल 500 एमजी के टेबलेट का एक पत्ता दिया गया जिसका एमआरपी रेट 10 रुपये अंकित था जिसके बाद कलेक्टर ने कितना पैसा देना है यह पूछा जिस पर दुकानदार ने उनसे 4रुपये77 पैसे मांगे इतने में कलेक्टर के बगल में खड़े शख्स ने पहचान लिया कि यह दवाई लेने आया शख्स कोई और नहीं बल्कि सरगुजा कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा है उसके बाद वहां पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी वहां पर मौजूद लोगों से कलेक्टर ने चल रहे श्री धनवंत्री मेडिकल जेनेरिक स्टोर के बारे में चर्चा भी की और दुकान संचालक से बातचीत कर उसे आवश्यक दिशा निर्देश दिए इसके बाद सरगुजा कलेक्टर और आयुक्त बिलासपुर चौक के पास संचालित श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर पहुंचे और वहां पर नगर निगम आयुक्त के द्वारा पेट दर्द की दवाई मांगी गई जिस पर दुकानदार द्वारा डायसाइक्लोमीन नामक दवाई दी गई जिसका एमआरपी 24 रुपए अंकित था तो आयुक्त द्वारा दुकानदार को 25 रुपये दिए गए जिस पर दुकानदार ने आयुक्त को बताया कि यह श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर है जहां पर सबसे सस्ती दवाई दी जाती है लगभग सभी दवाइयों पर न्यूनतम 50% से 71% तक कि छुट रहती हैं, लेकिन यहां पर भी दुकानदार के साथ खड़े सहयोगी ने पहचान ही लिया कि बगल में जो शख्स खड़ा है वह कोई और नहीं सरगुजा कलेक्टर संजीव कुमार झा है जिसके बाद दुकान संचालक ने उन्हें अंदर आने और पानी पीने के लिए आमंत्रित किया जिसके बाद सरगुजा कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त दोनों ने श्री धनवंत्री जेनेरिक मेडिकल स्टोर में रखी हुई दवाइयों का निरीक्षण किया साथ में कितने लोग दुकान में दवाइयां लेने आ रहे हैं,और ज्यादा से ज्यादा लोगों तक कैसे इसका लाभ पहुंचाया जाए इसके लिए दुकानदार को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57