मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्राम बासीन पहुंचकर भूपत साहू को दी श्रद्धांजलि

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्राम बासीन पहुंचकर भूपत साहू को दी श्रद्धांजलि

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बालोद जिले के गुरुर विकासखण्ड के ग्राम बासीन पहुँचकर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के बड़े भाई भूपत साहू के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारजनों से भेंट कर अपनी संवेदना प्रकट की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस मौके पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व सांसद पी.एल.पुनिया, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया, संजारी बालोद विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा, बेमेतरा विधायक आशीष छाबड़ा, पूर्व विधायक डोमेन्द्र भेंडिया, भैय्याराम सिन्हा, वीरेंद्र साहू, प्रीतम साहू सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।