Advertisement

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने सोनिया, राहुल गांधी को तलब किया

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने सोनिया, राहुल गांधी को तलब किया

नई दिल्ली, 1 जून प्रवर्तन निदेशालय ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनके सांसद बेटे राहुल गांधी को नेशनल हेराल्ड अखबार से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए तलब किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह मामला हाल ही में पार्टी द्वारा प्रवर्तित यंग इंडियन में कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच के लिए दर्ज किया गया था, जो नेशनल हेराल्ड अखबार का मालिक है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

अधिकारियों ने कहा कि एजेंसी, धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की आपराधिक धाराओं के तहत सोनिया और राहुल गांधी के बयान दर्ज करना चाहती है।

नेशनल हेराल्ड एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) द्वारा प्रकाशित किया जाता है और यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड के स्वामित्व में है।

जांच के तहत एजेंसी ने हाल ही में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं मल्लिकार्जुन खड़गे और पवन बंसल से पूछताछ की थी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47