Advertisement

प्रदेश के हेल्थ एंड वैलनेस सेंटरों में 6 जून से 11 जून के मध्य मनाया जाएगा टेलीमेडिसिन सप्ताह

रायपुर : प्रदेश के हेल्थ एंड वैलनेस सेंटरों में 6 जून से 11 जून के मध्य मनाया जाएगा टेलीमेडिसिन सप्ताह

विशेषज्ञ चिकित्सक देंगे सलाह

रायपुर 2 जून 2022

प्रदेश में संचालित सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों में आम जनता को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 6 जून से 11 जून तक टेलीमेडिसिन सप्ताह का आयोजन किया जाएगा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

हेल्थ एंड वैलनेस कार्यक्रम के राज्य नोडल अधिकारी डॉ सुरेन्द्र पामभोई ने बताया की टेलीमेडिसिन के माध्यम से चिकित्सा अधिकारियों एवं विषय विशेषज्ञों द्वारा गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों की बीमारियों की स्क्रीनिंग और इलाज उपलब्ध कराया जाएगा द्य उन्होंने बताया की 6 जून को सामान्य और मानसिक रोगों से ग्रसित लोगों को उपचार एवं सलाह प्रदान की जाएगा।
इसी तरह 7 जून को (एनसीडी) गैर संचारी रोग संबंधी रोगों का उपचार एवं सलाह, 8 जून को मातृत्व स्वास्थ्य, शिशु स्वास्थ्य एवं परिवार नियोजन संबंधित उपचार एवं सलाह, 9 जून को गंभीर संक्रमण रोग एवं नाक,कान,गला व नेत्र रोग संबंधी जांच और सर्जरी संबंधित सलाह विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा दी जाएगी जबकि 10 जून को वृद्धावस्था संबंधी उपचार एवं सलाह, 11 जून को किशोर स्वास्थ्य, दंत रोग संबंधी उपचार एवं सलाह विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रदान की जाएगी।

डॉ पामभोई ने बताया कि हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में सुबह 11 से शाम 5 बजे तक यह सुविधा उपलब्ध होगी। टेलीमेडिसिन के माध्यम से की गई ओपीडी की मॉनिटरिंग नियमित रूप से जिला एवं राज्य स्तर पर की जाएगी। वर्तमान में हेल्थ एंड वैलनेस सेंटरों में 12 प्रकार की स्वास्थ्य सुविधाएँ आम लोगों को उपलब्ध कराई जा रही है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05