Advertisement

बेंगलुरु में पकड़ा गया हिजबुल मुजाहिदीन का आतंकी

बेंगलुरु में पकड़ा गया हिजबुल मुजाहिदीन का आतंकी

बेंगलुरु, 7 जून कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर पुलिस के संयुक्त अभियान में हिजबुल मुजाहिदीन के एक संदिग्ध आतंकवादी को यहां गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि आरोपी तालिब हुसैन को 5 जून को गिरफ्तार किया गया था।

इससे पहले, यह दावा किया गया था कि हुसैन को जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में सशस्त्र बलों ने गिरफ्तार किया था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, हुसैन अपनी पत्नी और बच्चों के साथ जम्मू-कश्मीर भाग गया था क्योंकि सशस्त्र बलों द्वारा उसकी तलाश तेज कर दी गई थी, और वह बेंगलुरु में छिपा हुआ था।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

हुसैन ने कथित तौर पर यहां श्रीरामपुरा की एक मस्जिद में शरण ली थी और जुमे की नमाज के दौरान उपदेश दिया करता था।

इस बीच, मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने आज शहर से हुसैन की गिरफ्तारी की पुष्टि की।

यह पूछे जाने पर कि क्या आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया, बोम्मई ने संवाददाताओं से कहा, “हां।” “आम तौर पर पुलिस उन जैसे लोगों पर नजर रखती है। हम जम्मू-कश्मीर पुलिस को जो भी सहायता की आवश्यकता होगी, हम प्रदान करेंगे। अतीत में भी, सिरसी और भटकल में ऐसी गिरफ्तारियां हुई थीं।” बोम्मई ने बताया, “जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इसे बहुत गंभीरता से लिया है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47